Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • मौसम
  • उत्तराखंड के तीन जिले उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली में ऑरेंज अलर्ट
  • मौसम

उत्तराखंड के तीन जिले उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली में ऑरेंज अलर्ट

सत्य की गूंज February 17, 2024 1 minute read
MOSAM

देहरादून। उत्तराखंड में खिल रही चटक धूप के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज करवट बदल सकता है। 18 और 19 फरवरी को पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बारिश और भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून में तेज धूप खिली रही और ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण ठंड का नाम भी नहीं है।

तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में इस वर्ष का सबसे कम ठंडा दिन रहा। शुष्क मौसम के बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत देने वाला है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज शाम से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार भी हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 26.0 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में 17.5 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम सुक्खू ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 58444 करोड़ का किया बजट पेश
Next: टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चर्चा में

Related Stories

मौसम
  • मौसम

मौसम विभाग ने 8 जिलों में किया येलो अलर्ट जारी

सत्य की गूंज March 3, 2024
mosam
  • मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद पर हल्की बर्फबारी

सत्य की गूंज February 24, 2024
mosam
  • मौसम

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम रहेगा साफ

सत्य की गूंज February 8, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.