Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • मौसम
  • मौसम विभाग ने 8 जिलों में किया येलो अलर्ट जारी
  • मौसम

मौसम विभाग ने 8 जिलों में किया येलो अलर्ट जारी

सत्य की गूंज March 3, 2024 1 minute read
मौसम

देहरादून। मौसम विभाग ने 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके साथ ही तेज बारिश भी हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश होगी। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है और मैदानी जनपदों में देर रात से गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। देहरादून में भी देर शाम और ओलावृष्टि हुई और तेज बारिश भी हुई, जबकि पूरी रात बारिश होने से तापमान में मामूली अंतर आया है।

भारी बर्फबारी होने के कारण उत्तरकाशी में गंगोत्री, चमोली में बदरीनाथ हाईवे के अलावा पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मसूरी में भी शुक्रवार रात से शनिवार दिनभर बारिश होती रही। इस वजह से मसूरी के बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे में भी रौनक लौट आई है। केदारनाथ धाम के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी काफी बारिश हुई है। केदारनाथ धाम में नई बर्फ की परत जम गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून,पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है। इन सभी 8 जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गाजीपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला काफी रोचक, भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची की जारी
Next: सीएम सुक्खू ने युवाओ के लिए खोला नौकरियों का पिटारा

Related Stories

mosam
  • मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद पर हल्की बर्फबारी

सत्य की गूंज February 24, 2024
MOSAM
  • मौसम

उत्तराखंड के तीन जिले उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली में ऑरेंज अलर्ट

सत्य की गूंज February 17, 2024
mosam
  • मौसम

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम रहेगा साफ

सत्य की गूंज February 8, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.