Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • मौसम
  • उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम रहेगा साफ
  • मौसम

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम रहेगा साफ

सत्य की गूंज February 8, 2024 1 minute read
mosam

देहरादून। उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाएगा। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में पाला पड़ने के आसार हैं। हालांकि तापमान में कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छा सकता है। प्रदेश में दो-तीन दिन में बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गयी थी लेकिन अब मौसम सामान्य होने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ जमने के कारण सड़के फ़िसलन भरी हो गई है। जबकि पाला पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी होने से ठिठुरन हो रही है। बर्फबारी से चकराता क्षेत्र के तीन मोटर मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग चकराता ने तीन मोटर मार्गो को जेसीबी से बर्फ हटवा कर उसे खुलवा दिया है। लोखंडी लोहारी ग्रामीण मोटरमार्ग पर किलोमीटर एक से चार के बीच बर्फबारी के कारण रास्ता बंद था। इसके अलावा सैंज, कुनैन ग्रामीण मोटर मार्ग पर किलोमीटर दो से किलोमीटर 4 के बीच पर जमीन होने के कारण यातायात अवरोध हो रखा था। लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि तीनों मार्गों को जेसीबी से बर्फ हटाकर आवागमन के लिए सुचारु कर दिया गया है। दो-तीन दिनों तक हुई बर्फबारी के कारण लोखंडी क्षेत्र में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। वहीं लोहारी गांव के लिए बनी पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी वजह से यहां की महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर टूटी हुई पेजर लाइन से पानी भर रही है। लोखंडी और लोहारी और जुड़ी गांव में बसे लोगों के लिए बर्फबारी मुसीबत लेकर आई है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पेयजल लाइन टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है और खाई की तरफ लटकी हुई है। जिसकी वजह से ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर क्रैश बैरियर के सहारे खाई में लटककर पीपरलाइन से पानी भर रहे हैं।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPS साक्षी-कार्तिकेयन की नौकरी में सामने आई अनोखी केमिस्ट्री
Next: फॉरेस्‍ट लैंड स्‍कैम केस में आईएफएस सुशांत पटनायक के घर ईडी का छापा

Related Stories

मौसम
  • मौसम

मौसम विभाग ने 8 जिलों में किया येलो अलर्ट जारी

सत्य की गूंज March 3, 2024
mosam
  • मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद पर हल्की बर्फबारी

सत्य की गूंज February 24, 2024
MOSAM
  • मौसम

उत्तराखंड के तीन जिले उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली में ऑरेंज अलर्ट

सत्य की गूंज February 17, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.