विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल। पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती बनाने की दिशा में आईएसएसए फाउंडेशन (ISSA Foundation) की इकाई उत्तरा केयर हॉस्पिटल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अस्पताल में 29 अक्टूबर 2026 से आधुनिक अल्ट्रासाउंड (USG) सेवाएं औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं, जिससे पौड़ी नगर सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जे.पी. चमोली ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अब छोटी-छोटी जांचों के लिए दूर-दराज के शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में डॉ. शिव मोहन शुक्ला (MBBS, DMRD) बतौर रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगे।
प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी अल्ट्रासाउंडपेट एवं श्रोणि (Abdominal & Pelvic) अल्ट्रासाउंडचिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार अन्य संबंधित अल्ट्रासाउंड एवं डॉक्टर के परामर्श पर डॉप्लर स्टडीज जैसी विशेष जाँचें।दूरदराज के मरीजों को मिलेगी भारी राहतपर्वतीय क्षेत्रों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को जाँच के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उत्तरा केयर हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य इन परेशानियों को कम करना है। अस्पताल द्वारा यह सभी जाँचें निर्धारित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि हर वर्ग के व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँच सके।आईएसएसए फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हो रहा विस्तारआईएसएसए फाउंडेशन के संस्थापक श्री इंदरजीत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में संचालित यह अस्पताल क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा विकल्प देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।