Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • खेल
  • टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चर्चा में
  • खेल

टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चर्चा में

सत्य की गूंज February 17, 2024
CRICET

नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, उनके रणजी ट्रॉफी ना खेलने को लेकर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने दिसंबर 2023 से इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उसके बाद उन्हें कोच राहुल द्रविड़ ने टीम में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा था। लेकिन ईशान ने मौजूदा समय में चल रही रणजी ट्रॉफी में भाग नहीं लिया। इस बात से वह काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। जो उन्होंने किया उससे तो फैंस उनके दीवाने हो गए।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन आखिरी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वह स्क्वाड में अपनी जगह नहीं बना पाए। ऐसे में मुकेश निराश नहीं हुए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की। बता दें कि मुकेश कुमार बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। बिहार और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने कमाल कर दिया। उन्होंने बिहार के बल्लेबाजी युनिट की धज्जियां उड़ा दी। मुकेश ने अपने 14 ओवर के स्पेल में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। मुकेश ने रिशव राजेश सिंह, बिपिन सौरभ, साकिबुल गनी और वीर प्रताप सिंह का शिकार किया। वहीं मुकेश ने अब दूसरी पारी में भी पहला झटका बिहार को दिया है। वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं। 30 साल के मुकेश कुमार ने अब तक भारत के लिए पिछले एक साल में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है। उन्होंने अब तक 3 टेस्ट, 6 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 7, वनडे में 5 तो टी20 में 12 विकेट हैं।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के तीन जिले उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली में ऑरेंज अलर्ट
Next: निर्वाचन से गैर-जरूरी तरीके से ड्यूटी हटवाने वालों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जायेगीःजिला निर्वाचन अधिकारी

Related Stories

IMG-20260617-WA0221
  • खेल

​पौड़ी में मण्डलायुक्त का बड़ा एक्शन: कृषि कार्यालय में किसान की सुनवाई न होने पर दो अफसरों की सैलरी रोकी, सरकारी गाड़ी भी छीनी

सत्य की गूंज June 17, 2026 0
IMG-20260615-WA0187
  • खेल

मोदी सरकार के 12 साल: सतपाल महाराज ने हरिद्वार में रखा विकास का महा-दस्तावेज, बोले— उत्तराखंड के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा यह कार्यकाल

सत्य की गूंज June 15, 2026 0
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले
  • खेल

चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा से सराबोर

सत्य की गूंज November 16, 2025 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.