Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • योगी सरकार ने बजट सत्र में खोला खजाना
  • उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बजट सत्र में खोला खजाना

सत्य की गूंज February 5, 2024 1 minute read
up

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के शहरों को विश्वस्तरीय बनाने व इनमें रहने वालों का जीवन सुगम बनाने के लिए खजाना खोल दिया है। वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार ने नगर विकास विभाग को 25698.28 करोड़ रुपये दिए हैं। शहरों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार आठ हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। शहरों में जलभराव व बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए सरकार ड्रेनेज की नई योजना ”अर्बन फ्लड एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज” शुरू की है। इसके लिए सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं। नगरीय निकायों की मुख्य सड़कों को अत्याधुनिक बनाने के लिए सीएम-ग्रिड्स योजना में 800 करोड़ रुपये दिए हैं।

प्रदेश सरकार अपने शहरों की सूरत बदलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार बड़ा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। अमृत 2.0 के तहत पेयजल, सीवरेज तथा जल स्रोत के लिए इस बजट में 4500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। पिछले बजट में भी सरकार ने इसमें 5616 करोड़ रुपये दिए थे।  नगरीय निकायों की मुख्य सड़कों को भी हाईवे व एक्सप्रेसवे की तर्ज पर अत्याधुनिक बनाने के लिए बड़ी धनराशि दी गई है। 10 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण व पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना (अर्बन) (सीएम-ग्रिड्स) के तहत 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन सड़कों में यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ, हरित क्षेत्र, सौर आधारित स्ट्रीट लाइट, बस स्टॉप, ईवी चार्जिंग स्टेशन आदि रहेंगे। सड़कों के आस-पास सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के कई शहरों में बारिश व बाढ़ के कारण जलभराव हो जाता है। इनमें ड्रेनेज ठीक न होने के कारण बड़ी समस्या हो जाती है। इससे बचाने के लिए सरकार एक हजार करोड़ रुपये की ड्रेनेज की बड़ी योजना लाई है। 

नगरीय सेवाएं एवं अवस्थापना विकास के लिए भी सरकार ने अलग से 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के लिए सरकार ने इस बजट में 675 करोड़ रुपये दिए हैं। पिछले बजट की तुलना में यह दोगुणा है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को योगी सरकार ने 7158.67 करोड़ रुपये का बजट दिया है। पिछले वर्ष आवास विभाग का बजट 6978.58 करोड़ रुपये था। इस बार भी सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना में तीन हजार करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी है। इससे हाल ही में गांव से शहरों में शामिल होने वाले नगरों में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। कानपुर व आगरा मेट्रो के लिए सरकार ने अपने अंश के रूप में 741 करोड़ रुपये दिए हैं। कानपुर मेट्रो को 395 करोड़ व आगरा मेट्रो को 346 करोड़ दिए जाएंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना में प्रदेश सरकार ने अपने अंश के रूप में 914 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। सरकार ने वाराणसी सहित अन्य शहरों में रोपवे के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है। लखनऊ विकास क्षेत्र सहित सभी विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास भी इसी से कराया जाएगा।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा – पीएम मोदी
Next: पराशर हथकरघा व हस्तशिल्प संस्था की प्रदर्शनी शुरू

Related Stories

Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
#SatpalMaharaj #DryPort #Banbasa #NepalBorder #SatyaKiGunj #ChampawatNews #UttarakhandRoadways #TradeAndCommerce #NationalHighway09
  • उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण; व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

सत्य की गूंज October 4, 2026 0
IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला
  • गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
  • बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन
  • पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा: अब स्थानीय स्तर पर कम और किफायती दरों पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-07 at 16.03.32
  • उत्तराखंड

​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

सत्य की गूंज November 7, 2026 0
IMG-20261106-WA0316
  • उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज November 6, 2026 0
IMG-20261102-WA0222
  • उत्तराखंड

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.