विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। पौड़ी गढ़वाल के कंडीलिया रोड स्थित उत्तरा केयर हॉस्पिटल (जिला अस्पताल के निकट) में आगामी 1 अक्टूबर 2026 को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाने वाला है। शिविर को लेकर अस्पताल प्रबंधन और सहयेागी संस्थाओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह रक्तदान शिविर 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में उत्तराखंड ब्लड सेंटर, देहरादून (पार्वती मानव उत्थान समिति की इकाई) तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (जिला शाखा, पौड़ी गढ़वाल) का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
शिविर आयोजकों के अनुसार रक्तदान करने के लिए कुछ आवश्यक मानक तय किए गए हैं:आयु: 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वजन: कम से कम 45 किलोग्राम होना आवश्यक है।स्वास्थ्य स्थिति: व्यक्ति सामान्य रूप से स्वस्थ हो और शरीर पर कोई बड़ा घाव, चोट, गंभीर बीमारी या संक्रमण न हो।
पिछले 3 महीनों में रक्तदान न किया गया हो।परहेज: रक्तदान से कम से कम 24 घंटे पहले शराब या किसी भी मादक पेय का सेवन न किया गया हो।आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहले चिकित्सकीय जांच की जाएगी और मेडिकल टीम की अनुमति के बाद ही रक्तदान लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8171482920 पर संपर्क किया जा सकता है।