विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव एवं फार्मेसी वीक’ के अंतर्गत भाषण, प्रोजेक्ट, ड्राइंग, पोस्टर एवं साइटून प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों का शानदार प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता की मुख्य थीम ‘विकसित भारत 2047 एवं विकसित उत्तराखंड 2047’ रखी गई थी। इसमें छात्र-छात्राओं ने देश और प्रदेश के विकास, आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे अहम मुद्दों पर अपने बेबाक विचार और नवीन सुझाव साझा किए।
प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण (Innovative) मॉडल और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। कड़े मुकाबले के बाद परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा
द्वितीय स्थान: कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) शाखा
तृतीय स्थान: आईटी शाखा के दो प्रोजेक्ट्स को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी:
भाषण प्रतियोगिता: सानिया नेगी (सिविल तृतीय वर्ष) — प्रथम स्थान
ड्राइंग प्रतियोगिता: नमन दत्त (मैकेनिकल द्वितीय वर्ष) — प्रथम स्थान
पोस्टर प्रतियोगिता: प्रियांशा रावत (सिविल तृतीय वर्ष) — प्रथम स्थान
साइटून प्रतियोगिता: निशा (फार्मेसी प्रथम वर्ष) — प्रथम स्थान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनगर नगर निगम की महापौर श्रीमती आरती भंडारी उपस्थित रहीं। उनके साथ लखपत भंडारी ने भी शिरकत की। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण किया तथा उनकी कार्यप्रणाली व उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त कर युवाओं की जमकर सराहना की।
संस्थान के प्रधानाचार्य एस.के. वर्मा ने तकनीकी शिक्षा के साथ रचनात्मक सोच को भविष्य की चुनौतियों के लिए जरूरी बताया, वहीं फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. भारती ने फार्मेसी वीक के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन अनिल शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनोद डोभाल, गोपाल बुटोला, विवेक गोयल, हर्षवर्धन शर्मा, आरती कुंवर सहित संस्थान के तमाम शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।