Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राहुल गांधी न्‍याय यात्रा लेकर 19 को पहुंचेंगे अमेठी
  • उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी न्‍याय यात्रा लेकर 19 को पहुंचेंगे अमेठी

सत्य की गूंज February 8, 2024 1 minute read
rahul

अमेठी। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ यूपी से होकर भी गुजरेगी। 19 फरवरी को न्‍याय यात्रा उनके पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेगी। राहुल इस दौरान कई जनसभाओं को भी सम्‍बोधित करेंगे। इसके लिए व्‍यापक स्‍तर पर तैयारियां की जा रही हैं। करीब दो साल बाद राहुल गांधी अमेठी आएंगे। कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल सिंह ने बताया कि कांग्रेस की यात्रा 19 फरवरी को प्रतापगढ़ जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अठेहा से निकलकर अमेठी विधानसभा के ककवा में दाखिल होगी। इसके बाद यह यात्रा महाराजपुर होते हुए अमेठी, गौरीगंज, गांधीनगर, जायस और फुरसतगंज के रास्ते रायबरेली रवाना हो जाएगी।इस दौरान राहुल गौरीगंज के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास एक बड़ी जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। इसके अलावा वह यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसमूह को सम्‍बोधित करेंगे। वह फुरसतगंज में रात्रि विश्राम भी करेंगे। उन्‍होंने बताया कि यात्रा को सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न कराने के लिये पार्टी व्यापक रूपरेखा तैयार कर रही है। यात्रा को लेकर पार्टी के नेताओं एवं लोगों में खासा उत्साह है। यात्रा को सफल बनाने के लिये बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने की योजना है।

अमेठी के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम जनता उम्मीद लगाए है कि इस यात्रा के दौरान राहुल अमेठी से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई न कोई संकेत देंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व में यह दावा कर चुके हैं कि राहुल अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब तक गांधी परिवार की तरफ से इस संबंध में कोई भी संकेत नहीं दिया गया है। राहुल गांधी वर्ष 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रह चुके हैं। वह वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। राहुल गांधी आखिरी बार 25 फरवरी, 2022 को अपनी बहन प्रियंका के साथ अमेठी के दौरे पर आए थे। राहुल ने प्रियंका के साथ मुसाफिरखाना में विधानसभा चुनाव के पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया था।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 गांवों के किसान दिल्ली कूच
Next: IPS साक्षी-कार्तिकेयन की नौकरी में सामने आई अनोखी केमिस्ट्री

Related Stories

IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0
WhatsApp Image 2024-06-29 at 1.46.49 PM
  • उत्तर प्रदेश

अयोध्या : रामपथ के निर्माण में खेला करने वाले तीन अधिकारी निलंबित

सत्य की गूंज June 29, 2024
WhatsApp Image 2024-06-28 at 1.00.07 PM
  • उत्तर प्रदेश

24 साल पुराना कुख्यात पेपर लीक सरगना से विधायक बन बैठा बेदीराम, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

सत्य की गूंज June 28, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.