Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • किसानों के साथ नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण की बैठक
  • उत्तर प्रदेश

किसानों के साथ नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण की बैठक

सत्य की गूंज February 13, 2024 1 minute read
UP

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसान काफी समय से धरने पर बैठे हुए हैं। जिले के लगभग 150 गांवों के किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। नोएडा के 81 गांव के किसान 11 दिसंबर से सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के बाहर, सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी कार्यालय पर 18 दिसम्बर 2023 और एनटीपीसी दादरी के बाहर पिछले करीब एक वर्ष से अधिक समय से 24 गांव के किसान अपनी आवाज प्रदेश और केंद्र सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की दोपहर गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों के सीईओ, डीएम और पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक हुई है। जानिए किन मुद्दों पर धरनारत किसानों की बात बनी है।

किसानों का बढ़ा हुआ मुआवजा, स्थानीय लोगों का रोजगार, 10 प्रतिशत प्लाट और आबादी की समस्या के पूर्ण निस्तारण की मांग इस बैठक में कही गई। जो तीनों प्राधिकरण से प्रस्ताव पास हो चुका है। अब केवल शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए लंबित है। नए कानून को लागू करने का प्राधिकरण से प्रस्ताव पास होना, नोएडा प्राधिकरण से 450 वर्ग मीटर की जगह 1000 वर्ग मीटर तक आबादी छोड़े जाने के नियमावली में संशोधन प्राधिकरण बोर्ड से प्रस्ताव पास होकर शासन स्तर पर लंबित है। अन्य शासन स्तर के सभी मुद्दों पर 18 फरवरी तक शासन से हाई पावर कमेटी के गठन का अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।किसानों का कहना है कि हमारी मांगों के पूरा होने तक हर जगह धरना-प्रदर्शन चलते रहेंगे। प्राधिकरण स्तर के मुद्दों पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसान अपने-अपने मुख्य कार्यपालिका अधिकारी के साथ वार्ता कर उनका हल निकालेंगे। मंगलवार को बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मनोज प्रधान, संयोजक वीर सिंह नागर, महासचिव जगदीश नंबरदार, सुरेंद्र भाटी, पप्पू ठेकेदार, निशांत रावल, सुशील, सुनील फौजी, राजू पलला, सुखबीर खलीफा, उदल यादव, रंगलाल भाटी, दुष्यंत सेन, विकास गुर्जर, प्रशांत भाटी, यतेंद्र मैनेजर, निरंकार प्रधान, गौरव यादव, महेश प्रजापति एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना स्थल पर रात-दिन के धरने का 15वां दिन रहा धरने पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने प्राधिकरण और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए वीर सिंह नेता ने कहा कि लड़ाई आरपार की है। जीत कर ही दम लेंगे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चुनाव में इंटरनेट मीडिया पर बढ़ेगी सख्ती, झूठी-भ्रामक जानकारिया पर रहेगी नजर – चुनाव आयोग
Next: हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा MBBS का छात्र

Related Stories

Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
#SatpalMaharaj #DryPort #Banbasa #NepalBorder #SatyaKiGunj #ChampawatNews #UttarakhandRoadways #TradeAndCommerce #NationalHighway09
  • उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण; व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

सत्य की गूंज October 4, 2026 0
IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला
  • गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
  • बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन
  • पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा: अब स्थानीय स्तर पर कम और किफायती दरों पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-07 at 16.03.32
  • उत्तराखंड

​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

सत्य की गूंज November 7, 2026 0
IMG-20261106-WA0316
  • उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज November 6, 2026 0
IMG-20261102-WA0222
  • उत्तराखंड

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.