Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • डिप्‍टी एसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर से फर्जी आईआरएस बनकर शादी की
  • उत्तर प्रदेश

डिप्‍टी एसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर से फर्जी आईआरएस बनकर शादी की

सत्य की गूंज February 14, 2024 1 minute read
dsp up

गाजियाबाद।  उत्‍तर प्रदेश के शामली में तैनात डिप्‍टी एसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर मेट्रोमोनियल साइट के जरिये शादी कर धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं। 2008 बैच की तेजतर्रार पीपीएस अफसर श्रेष्‍ठा ठाकुर ने अपने पूर्व पति रोहित राज के खिलाफ गाजियाबाद के कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। श्रेष्‍ठा ने अपनी शिकायत में कहा है कि रोहित राज ने खुद को आईआरएस अफसर बताया था। उसने अपनी तैनाती रांची में डिप्‍टी कमिश्‍नर पद पर बताई थी। 2018 में उन्‍होंने रोहित राज से शादी की। शादी के बाद जब उन्‍हें पति की सच्‍चाई पता चली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दो साल बाद उन्‍होंने रोहित राज से तलाक ले लिया। लेकिर रोहित श्रेष्‍ठा ठाकुर के नाम पर लोगों से ठगी करने लगा। फिलहाल वह गाजियाबाद में रह रहा है।रोहित राज की तरफ से लगातार ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही थीं। श्रेष्‍ठा ठाकुर के पास शिकायतें आने लगीं। परेशान होकर श्रेष्‍ठा ने पूर्व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने श्रेष्‍ठा ठाकुर से भी लाखों रुपये ठगे हैं। शादी से पहले श्रेष्‍ठा के परिजनों ने रोहित राज के बारे में जानकारी जुटाई थी। उस समय इसी नाम का एक आईआरएस अफसर रांची में डिप्‍टी कमिश्‍नर पद पर तैनात था। श्रेष्‍ठा और परिवार वाले एक जैसे नाम के धोखे में आ गए थे।

श्रेष्‍ठा ठाकुर ने पूर्व पति रोहित राज सिंह, ससुर वकील शरण सिंह और रोहित के भाई संजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में बताया गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही श्रेष्‍ठा को अपने साथ हुए धोखे का पता चल गया था, लेकिन रिश्‍ता बचाए रखने के लिए वह चुप रहीं। लखनऊ में प्‍लॉट खरीदेन के लिए रोहत ने उनके बैंक अकाउंट से फर्जी तरीके से साइन कर 15 लाख रुपये निकाल लिए। परेशान होकर उन्‍होंने तलाक ले लिया। इसके बाद भी रोहत श्रेष्‍ठा के नाम पर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देता रहा। रोहित मूलरूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है।2017 में श्रेष्‍ठा ठाकुर बुलंदशहर में डीएसपी पद पर तैनात थीं। इस दौरान ट्रैफिल रूल तोड़ने पर उन्‍होंने बीजेपी की जिला पंचायत सदस्‍य के पति प्रमोद लोधी के खिलाफ चालान किया था। चालान कटने से नाराज प्रमोद लोधी पुलिस से उलझ गया। हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस बात को लेकर बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने डीएसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर से दुव्‍यर्वहार किया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं और श्रेष्‍ठा ठाकुर के बीच जमकर बहस हुई थी।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हल्द्वानी हिंसा का आरोपी अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ का नोटिस,छठे दिन भी जारी है कर्फ्यू
Next: सीएम केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाला मामले में पूछताछ को लेकर छठा समन भेजा

Related Stories

Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
#SatpalMaharaj #DryPort #Banbasa #NepalBorder #SatyaKiGunj #ChampawatNews #UttarakhandRoadways #TradeAndCommerce #NationalHighway09
  • उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण; व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

सत्य की गूंज October 4, 2026 0
IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला
  • गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
  • बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन
  • पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा: अब स्थानीय स्तर पर कम और किफायती दरों पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-07 at 16.03.32
  • उत्तराखंड

​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

सत्य की गूंज November 7, 2026 0
IMG-20261106-WA0316
  • उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज November 6, 2026 0
IMG-20261102-WA0222
  • उत्तराखंड

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.