विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. हर सिंह ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गत 11 सितंबर को आयोजित चयन साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद उनकी नियुक्ति हुई है। उल्लेखनीय है कि लगभग ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद विश्वविद्यालय को पूर्णकालिक पुस्तकालयाध्यक्ष मिला है।
बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने औपचारिकताएं पूरी करवाते हुए डॉ. हर सिंह को पदभार ग्रहण करवाया। इससे पूर्व डॉ. हर सिंह विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में उप-पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।पुस्तकालय को आधुनिक तकनीक और सुलभ बनाना है प्राथमिकता: डॉ. हर सिंहकार्यभार संभालने के बाद डॉ. हर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय को छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों के लिए अधिक सुलभ, यूजर-फ्रेंडली (User-friendly) और तकनीक-अनुकूल बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने पुस्तकालय कर्मियों से टीम भावना, आपसी समन्वय और सेवा-भाव के साथ काम करने का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों का दिल होता है, इसलिए विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन व शोध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव आधुनिक प्रयास किए जाएंगे।स्वागत एवं बधाई देने वालों का तांताइस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी सहित पुस्तकालय परिवार के तमाम सदस्यों और अधिकारियों ने नवनियुक्त पुस्तकालयाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रमुख रूप से पवन बिष्ट, संजय गौतम, सी.एम. भट्ट, पवन प्रकाश, भगत लाल, सुषमा धनाई, सूरज लिंगवाल, अनूप रावत, नागेन्द्र बुटोला, राकेश आर्य, रेनू पंवार, नीलम रौथाण, शिव सिंह, जितेन्द्र नेगी सहित कई कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।