Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • चलती बाइक पर गला दबाकर ली व्यापारी के बेटे की जान
  • उत्तर प्रदेश

चलती बाइक पर गला दबाकर ली व्यापारी के बेटे की जान

सत्य की गूंज February 9, 2024 1 minute read
ploice

नोएडा। गौतमबुद्धनगर के बिलासपुर कस्बा निवासी व्यापारी के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शव को खेरली नहर में फेंक दिया था। पुलिस एनडीआरएफ के साथ मिलकर नहर में शव तलाश रही है। अधिकारियों का कहना है कि दनकौर से लेकर आगरा तक नहर तक के विभिन्न थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नहर का पानी भी कम कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी समेत एक नाबालिग को पकड़ा था। बिलासपुर के व्यापारी बाजार बंदकर पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे हैं। घरवालों की मांग है कि जल्दी शव तलाश कर आरोपियों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाए। धरना स्थल पर दिनभर विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान संगठन के लोगों का आना-जाना लगा रहा।किराना व्यापारी अरुज सिंघल का बेटा वैभव  30 जनवरी से लापता था। पिता ने अज्ञात पर अपहरण का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में वैभव के दोस्त माज और एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। माज नाम के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 30 जनवरी की रात ही वैभव की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। माज के मुताबिक, वैभव के पास उसका एक आपत्तिजनक विडियो था। उसे डर था कि वैभव उसे वायरल न कर दे। इस डर की वजह से उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी माज ने पुलिस को बताया कि वह वैभव को उसके घर के पास से ग्रेनो के मॉल से मोबाइल खरीदने की बात कहकर ले गया था। कस्बे से बाहर उसने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ उसे बाइक पर बीच मे बैठा लिया। बाइक को नाबालिग चला रहा था। माज ने चलती बाइक पर पीछे से गला दबाकर वैभव की हत्या कर दी। कोहरे में बाइक पर मृत वैभव को बैठक आरोपी खेरली नहर में उसका शव फेक आए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी माज को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया और नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नई दिल्ली की एन इनिशिएटिव टच योर सोल संस्था ने विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की आपूर्ती, अच्छे स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा सिविरों का आयोजन
Next: पथुम निसांका ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज

Related Stories

Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
#SatpalMaharaj #DryPort #Banbasa #NepalBorder #SatyaKiGunj #ChampawatNews #UttarakhandRoadways #TradeAndCommerce #NationalHighway09
  • उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण; व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

सत्य की गूंज October 4, 2026 0
IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला
  • गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
  • बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन
  • पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा: अब स्थानीय स्तर पर कम और किफायती दरों पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-07 at 16.03.32
  • उत्तराखंड

​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

सत्य की गूंज November 7, 2026 0
IMG-20261106-WA0316
  • उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज November 6, 2026 0
IMG-20261102-WA0222
  • उत्तराखंड

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.