Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अयोध्या : रामपथ के निर्माण में खेला करने वाले तीन अधिकारी निलंबित
  • उत्तर प्रदेश

अयोध्या : रामपथ के निर्माण में खेला करने वाले तीन अधिकारी निलंबित

सत्य की गूंज June 29, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-29 at 1.46.49 PM

लखनऊ(ब्यूरो)। श्री रामनगरी अयोध्या में 22 जून से प्री-मानसून की बारिश शुरू हुई। इस बारिश से श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व बने रामपथ में जगह-जगह गड्ढे दिखने शुरू हो गए। करीब 19 स्थानों पर सड़क के हालात ख़राब हो गए थे, गड्ढे छिपाने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बालू रेत भी डाली गई थी।अयोध्या वासियों में इस घटिया निर्माण को लेकर आक्रोश भी था। रामपथ निर्माण में हुई लापरवाही से जनता के बीच सरकार की छवि धूमिल होने पर को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन इंजीनियरों के खिलाफ की निलंबन की कार्रवाई की है।
हालाकि निर्माण एजेंसी R&C के खिलाफ कार्यवाई की जानकारी नहीं हैं।
विस्तृत जानकारी अनुसार शुक्रवार को सीएम योगी के निर्देश पर इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-तीन अयोध्या ध्रुव अग्रवाल, सहायक अभियंता अनुज देशवाल तथा अवर अभियंता प्रभात पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने तीनों के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। अधीक्षण अभियंता अयोध्या को जांच रिपोर्ट प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किया गया है।
निलंबन में माना गया है कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण यह बड़ी क्षति हुई है। शासन की छवि धूमिल करने के लिहाज से इसे गभीर अनियितता माना गया है। निलंबित अधिशासी अभियंता को निलंबन अवधि में मुख्य अभियंता अयोध्या क्षेत्र से संबद्ध किया गया है।

बता दें कि 22 जून से 25 जून तक अयोध्या में हुई तेज बारिश के कारण इस मार्ग की चैनेज 3.00 से 3.800 के बीच मार्ग पर कराए गए निर्माण कार्य की सतह उखड़ गई।
हालाकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने मौसम को दोषी बताते हुए अपनी सफाई में कहा है कि 22 जून की रात को 102mm बारिश हुई 25 की रात को 176mm बारिश हुई। अयोध्या में लगातार दो दिन बहुत तेज़ बारिश हुई। अयोध्या में राम पथ पिछले साल ही बना था, सड़क बनने के बाद ये पहली बारिश थी। अब इस पर लोग सवाल कर रहे हैं कि पहली ही बारिश में ये हाल क्यों?

विदित हो कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जिस धूम-धड़ाके के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर समेत पूरे अयोध्या में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य शुरू कराए गए, उसकी गुणवत्ता की कलई खुलने लगी है। पहली ही बरसात में जिस तरह से नवनिर्मित श्री राम मंदिर के गर्भगृह की छत टपकने और पानी भरने का खुलासा हुआ है उससे मंदिर निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। यही नहीं रामपथ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल का धराशायी होना, मोहल्लों में जल भराव भी अयोध्या के विकास और निर्माण कार्यों में लगी एजेंसियों की कारगुजारियों के गवाह बन रहे हैं।

अभी जब प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है तब अयोध्यावासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। तेज बारिश होने पर पैदा होने वाले हालात का अंदाजा ही लगाया जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ भले ही अयोध्या के कायाकल्प का सपना देख रहे हों, लेकिन सरकारी मशीनरी और निर्माण एजेसियां उनकी मंशा को पलीता लगाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रही हैं। ऐसे में तीन इंजिनियर के निलंबन की कार्रवाई भावी कार्यों में होने वाली धांधली अवश्य कम करेंगी।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नये कानूनों के सम्बन्ध में रैलियों व नुक्कड़ नाटकों एवं चौपाल लगाकर आमजन को जागरूक करने के दिये निर्देश
Next: पुलिस ने 11 लाख की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य को मथुरा से दबोचा

Related Stories

Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
#SatpalMaharaj #DryPort #Banbasa #NepalBorder #SatyaKiGunj #ChampawatNews #UttarakhandRoadways #TradeAndCommerce #NationalHighway09
  • उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण; व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

सत्य की गूंज October 4, 2026 0
IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला
  • गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
  • बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन
  • पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा: अब स्थानीय स्तर पर कम और किफायती दरों पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-07 at 16.03.32
  • उत्तराखंड

​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

सत्य की गूंज November 7, 2026 0
IMG-20261106-WA0316
  • उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज November 6, 2026 0
IMG-20261102-WA0222
  • उत्तराखंड

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.