Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी  को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा
  • उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी  को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

सत्य की गूंज February 6, 2024
समाजवादी पार्टी

चरखारी (महोबा)। चरखारी विधानसभा सीट से सपा की पूर्व विधायक डॉ. अम्बेश कुमारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह सपा की नीतियों से असंतुष्ट थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है। साथ ही सपा से जिला पंचायत सदस्य उनके पुत्र मृत्युंजय प्रताप ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। चरखारी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 में सपा से विधायक रहीं डा. अम्बेश ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि नेता जी की सोच दलितों, गरीबों के उत्थान एवं सामाजिक न्याय दिलाने की थी, अब उस सोच से सपा भटक चुकी है। कहा कि सपा से इस्तीफा दिया है राजनीति से नहीं, जिस दल में सम्मान मिलेगा उस दल में रह कर जनसेवा करेंगी।

पूर्व विधायक के पुत्र सपा से महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे व जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। डा. अम्बेश वर्ष 2000 में रिवई जिला पंचायत सीट से सदस्य चुने जाने के बाद 2002 में चरखारी विधानसभा क्षेत्र से सपा की विधायक हुईं। 2007 में बसपा के अनिल कुमार से चुनाव हारने के बाद 2012 में राठ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के गयादीन से चुनाव हार गईं। इसके बाद भी सपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहीं। सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने बताया कि हमारे पास किसी तरह की सूचना नहीं मिली है, बाहरी सूत्रों से जरूर जानकारी हुई है, उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं। लोकसभा में पास हुआ सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2024
Next: सीएम केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा

Related Stories

Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
#SatpalMaharaj #DryPort #Banbasa #NepalBorder #SatyaKiGunj #ChampawatNews #UttarakhandRoadways #TradeAndCommerce #NationalHighway09
  • उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण; व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

सत्य की गूंज October 4, 2026 0
IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला
  • गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
  • बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन
  • पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा: अब स्थानीय स्तर पर कम और किफायती दरों पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-07 at 16.03.32
  • उत्तराखंड

​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

सत्य की गूंज November 7, 2026 0
IMG-20261106-WA0316
  • उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज November 6, 2026 0
IMG-20261102-WA0222
  • उत्तराखंड

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.