विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। पौड़ी गढ़वाल के कंडीलिया रोड स्थित उत्तरा केयर हॉस्पिटल (जिला अस्पताल के निकट) में क्षेत्रवासियों को बड़े अस्पतालों जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को एक विशेष सुपर स्पेशलिटी ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है।
यह ओपीडी शिविर प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित होगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांचइस विशेष कैंप के तहत देहरादून के प्रसिद्ध श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा और विशेष परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। ओपीडी में विभिन्न गंभीर रोगों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
न्यूरोलॉजिस्ट: दिमाग एवं नसों के विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट: हृदय रोग विशेषज्ञ
नेफ्रोलॉजिस्ट: किडनी रोग विशेषज्ञ
डर्मेटोलॉजिस्ट: त्वचा रोग विशेषज्ञ
ऑर्थोपेडिक: ऑर्थोपेडिक एवं ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ हर माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को मिलेगी सुविधाअस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि क्षेत्र के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब यह सुपर स्पेशलिटी ओपीडी हर माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।
इस ओपीडी के लिए मात्र ₹300/- का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, अस्पताल द्वारा सभी दवाइयों पर 10% की विशेष छूट भी दी जा रही है।
प्री-रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरणसीमित सीटों और सुचारु व्यवस्था के चलते मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से अपना प्री-रजिस्ट्रेशन करवा लें।पंजीकरण एवं संपर्क नंबर: 01368-313477, 8272866989 ईमेल: uchpauri@issafoundation.in