Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • हिमाचल प्रदेश
  • IPS साक्षी-कार्तिकेयन की नौकरी में सामने आई अनोखी केमिस्ट्री
  • हिमाचल प्रदेश

IPS साक्षी-कार्तिकेयन की नौकरी में सामने आई अनोखी केमिस्ट्री

सत्य की गूंज February 8, 2024 1 minute read
himachal

मंडी/कुल्लू। हिमाचल सरकार ने पिछले दिनों कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए। सरकार ने कुल्लू, मंडी, किन्नौर, हमीरपुर और और बिलासपुर जिलों के एसपी का ट्रांसफर किया। सरकार द्वारा जारी की गई तबादलों की सूची में IPS पति -पत्नी का नाम भी शामिल था। हम बात कर रहे हैं आईपीएस साक्षी वर्मा और उनके पति IPS डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन की। डॉ. कार्तिकेयन  गोकुलचंद्रन  एसपी बिलासपुर के पद पर कार्यरत थे तो इनकी धर्मत्नी साक्षी वर्मा एसपी कुल्लू के पद पर कार्यरत थी। सरकार ने डॉ. कार्तिकेयन को एसपी कुल्लू लगाया और उनकी धर्मपत्नी को साक्षी वर्मा को एसपी मंडी के पद पर तैनाती दी। डॉ कार्तिकेयन शुक्रवार को कुल्लू पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी से कार्यभार लिया। इसके बाद वो पत्नी साक्षी वर्मा की  ज्वाइनिंग करवाने के लिए मंडी पहुंचे। यहां साक्षी वर्मा ने अपने पति की मौजूदगी में एसपी मंडी का कार्यभार संभाला।  अब यह दंपति एक साथ लगते जिलों में अपनी सेवाएं देंगे। आईपीएस कार्तिकेयन ने इसकी कुछ फोटोज भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर की। इस दौरान वो पत्नी के साथ हाथ मिलाते हुए और उनके फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन  इससे पहले बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर के एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मंडी में एसपी विजिलेंस के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. कार्तिकेयन पहले केरल कैडर में थे। वहां पांच साल सेवाएं देने के बाद उन्होंने हिमाचल कैडर चुना और अब यहां पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी वर्मा कुल्लू से पहले किन्नौर की एसपी रह चुकी हैं। वो एएसपी शिमला के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब कुल्लू की एसपी साक्षी वर्मा को मंडी जिला में तैनाती दी गई है, जबकि बिलासपुर के एसपी गोकुलचंद्रन को कुल्लू भेजा गया है.।ऐसे में अब दोनों अधिकारियों को आसपास के जिलों में पोस्टिंग दी गई है।आईपीएस साक्षी वर्मा पंजाब के राजपुरा से हैं। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम क्रैक करके आईपीएस बनी थीं। उनकी उम्र 29 साल है। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 175वीं रैंक हासिल की थी। वह सबसे कम उम्र में एसपी बनने वाली महिला पुलिस अधिकारियों में से एक हैं।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल गांधी न्‍याय यात्रा लेकर 19 को पहुंचेंगे अमेठी
Next: उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम रहेगा साफ

Related Stories

अनुराग ठाकुर ,सुरेश कश्यप
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की दो सीट उम्मीदवारों के नाम घोषित

सत्य की गूंज March 13, 2024
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
  • हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट से हिमाचल सरकार को लगा बड़ा झटका

सत्य की गूंज March 10, 2024
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने युवाओ के लिए खोला नौकरियों का पिटारा

सत्य की गूंज March 3, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल: चौरस क्षेत्र को मिला कूड़ा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0298
  • उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.