Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • योगी सरकार ने बजट सत्र में खोला खजाना
  • उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बजट सत्र में खोला खजाना

सत्य की गूंज February 5, 2024 1 minute read
up

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के शहरों को विश्वस्तरीय बनाने व इनमें रहने वालों का जीवन सुगम बनाने के लिए खजाना खोल दिया है। वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार ने नगर विकास विभाग को 25698.28 करोड़ रुपये दिए हैं। शहरों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार आठ हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। शहरों में जलभराव व बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए सरकार ड्रेनेज की नई योजना ”अर्बन फ्लड एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज” शुरू की है। इसके लिए सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं। नगरीय निकायों की मुख्य सड़कों को अत्याधुनिक बनाने के लिए सीएम-ग्रिड्स योजना में 800 करोड़ रुपये दिए हैं।

प्रदेश सरकार अपने शहरों की सूरत बदलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार बड़ा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। अमृत 2.0 के तहत पेयजल, सीवरेज तथा जल स्रोत के लिए इस बजट में 4500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। पिछले बजट में भी सरकार ने इसमें 5616 करोड़ रुपये दिए थे।  नगरीय निकायों की मुख्य सड़कों को भी हाईवे व एक्सप्रेसवे की तर्ज पर अत्याधुनिक बनाने के लिए बड़ी धनराशि दी गई है। 10 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण व पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना (अर्बन) (सीएम-ग्रिड्स) के तहत 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन सड़कों में यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ, हरित क्षेत्र, सौर आधारित स्ट्रीट लाइट, बस स्टॉप, ईवी चार्जिंग स्टेशन आदि रहेंगे। सड़कों के आस-पास सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के कई शहरों में बारिश व बाढ़ के कारण जलभराव हो जाता है। इनमें ड्रेनेज ठीक न होने के कारण बड़ी समस्या हो जाती है। इससे बचाने के लिए सरकार एक हजार करोड़ रुपये की ड्रेनेज की बड़ी योजना लाई है। 

नगरीय सेवाएं एवं अवस्थापना विकास के लिए भी सरकार ने अलग से 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के लिए सरकार ने इस बजट में 675 करोड़ रुपये दिए हैं। पिछले बजट की तुलना में यह दोगुणा है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को योगी सरकार ने 7158.67 करोड़ रुपये का बजट दिया है। पिछले वर्ष आवास विभाग का बजट 6978.58 करोड़ रुपये था। इस बार भी सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना में तीन हजार करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी है। इससे हाल ही में गांव से शहरों में शामिल होने वाले नगरों में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। कानपुर व आगरा मेट्रो के लिए सरकार ने अपने अंश के रूप में 741 करोड़ रुपये दिए हैं। कानपुर मेट्रो को 395 करोड़ व आगरा मेट्रो को 346 करोड़ दिए जाएंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना में प्रदेश सरकार ने अपने अंश के रूप में 914 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। सरकार ने वाराणसी सहित अन्य शहरों में रोपवे के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है। लखनऊ विकास क्षेत्र सहित सभी विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास भी इसी से कराया जाएगा।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा – पीएम मोदी
Next: पराशर हथकरघा व हस्तशिल्प संस्था की प्रदर्शनी शुरू

Related Stories

WhatsApp Image 2024-06-29 at 1.46.49 PM
  • उत्तर प्रदेश

अयोध्या : रामपथ के निर्माण में खेला करने वाले तीन अधिकारी निलंबित

सत्य की गूंज June 29, 2024
WhatsApp Image 2024-06-28 at 1.00.07 PM
  • उत्तर प्रदेश

24 साल पुराना कुख्यात पेपर लीक सरगना से विधायक बन बैठा बेदीराम, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

सत्य की गूंज June 28, 2024
Untitled
  • उत्तर प्रदेश

जनपद में नहीं थम रहा अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का कारोबार

सत्य की गूंज June 18, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.