Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस भर्ती परीक्षा में 5 साल्वर समेत 11 गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती परीक्षा में 5 साल्वर समेत 11 गिरफ्तार

सत्य की गूंज February 18, 2024
up

बलरामपुर। उत्तर पुलिस भर्ती परीक्षा में दो दिनों के बीच जिले में पांच साल्वर पकड़े गए हैं। साथ ही चार अभ्यर्थियों व एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को प्रथम पाली में तीन साल्वर व दो अभ्यर्थियों को पुलिस ने दबोचा है।इससे पूर्व शनिवार को भी तीन मुन्ना भाइयों व दो अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। पकड़े गए सभी साल्वर बिहार प्रांत के व अभ्यर्थी देवरिया जनपद के रहने वाले हैं। साल्वरों के पास आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, प्रश्न पुस्तिका, मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है।

रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षा केंद्र बलरामपुर बालिका इंटर कालेज से साल्वर माधवडीह हदपुर थाना मुंगेर जिला बिहार निवासी राजन प्रसाद को कक्ष संख्या 12 से पकड़ा गया। महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय से महरसा त्रिवेणीगंज सुपांव बिहार निवासी कुंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह संजय विश्वशर्मा पुत्र राम नरेश निवासी मोतीपुर टिकैत जिला देवरिया के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

पुलिस ने एक अन्य साल्वर को भी पकड़ा है, जिसका नाम पता अभी नहीं बताया जा रहा। पता चला है कि पकड़ा गया साल्वर शनिवार को एक केंद्र पर परीक्षा दे चुका है। एक परीक्षार्थी के भाई की भी गिरफ्तार कोतवाली नगर पुलिस ने की है। इसी तरह शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में सुंदरदास रामलाल बालिका विद्यालय में ग्राम दियाधर थाना सलेमपुर देवरिया जिला निवासी हेमंत कुमार के स्थान पर ग्राम तुलसीयाही थाना लौकाही जिला मधुबनी बिहार निवासी सुरेंद्र सिंह परीक्षा देते पकड़ा गया। शक्ति मेमोरियल संस्थान दुलहिनपुर में ग्राम पिपरा भुल्ली थाना बरहज जिला देवरिया निवासी अनिल कुमार के स्थान पर धरवाही लौकाही जिला मधुबनी बिहार निवासी रामलखन परीक्षा देते पकड़ा गया। पायनियर पब्लिक स्कूल से ग्राम घरवही थाना लौकाही जिला मधुबनी बिहार राज्य निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया गया। वह करजहां थाना बरहज देवरिया निवासी अरविंद की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि साल्वर गिरोह का सरगना रामलखन है। सभी से पूछताछ अभी चल रही है। जिन अभ्यर्थियों ने साल्वर को अपनी जगह परीक्षा देने के लिए रिश्वत दी थी, उन्हे भी गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 14,474 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 1,558 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में 8,016 परीक्षार्थी में 7,334 शामिल हुए, 682 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 8,016 में 7140 ने परीक्षा दी, 876 परीक्षार्थी परीक्षा से किनारा कर लिया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार में जगद्गुरु रामभद्राचार्य,कवि गुलजार का नाम
Next: हिमाचल में गाय-भैंस दूध के खरीद मूल्य में हुई बढ़ोतरी  

Related Stories

IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0
WhatsApp Image 2024-06-29 at 1.46.49 PM
  • उत्तर प्रदेश

अयोध्या : रामपथ के निर्माण में खेला करने वाले तीन अधिकारी निलंबित

सत्य की गूंज June 29, 2024
WhatsApp Image 2024-06-28 at 1.00.07 PM
  • उत्तर प्रदेश

24 साल पुराना कुख्यात पेपर लीक सरगना से विधायक बन बैठा बेदीराम, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

सत्य की गूंज June 28, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.