विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज ब्यूरो
कीर्तिनगर। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज कीर्तिनगर रेंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलेथा में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान मलेथा श्रीमती रश्मि रावत की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानव-वन्यजीव संघर्ष और सह-अस्तित्व के प्रति जागरूक करना था, ताकि संघर्ष की घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच “मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं ने अपनी रचनात्मकता और समझ का बेहतरीन प्रदर्शन किया:
प्रथम स्थान: कु० रश्मि
द्वितीय स्थान: कु० कनिष्का
तृतीय स्थान: कु०
दिव्यांशी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वन्यजीव संरक्षण पर विशेष चर्चाकार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जंगलों के आसपास सुरक्षा बरतने और वन्यजीवों के संरक्षण के तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. लिंगवाल, ग्राम प्रधान श्रीमती रश्मि रावत, कीर्तिनगर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी संजय सिंह बेलवाल, उपवनक्षेत्राधिकारी सुखदेव प्रसाद बडोनी, वन आरक्षी किशन सिंह रावत, भगवान सिंह, R.R.T सदस्य सुशील सेमवाल और स्वतंत्र सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।