Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी लगा बड़ा झटका
  • राष्ट्रीय

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी लगा बड़ा झटका

सत्य की गूंज March 10, 2024 1 minute read
ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली। 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर आइएनडीआइए गठबंधन की अगुआई कर रही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बड़ा झटका दिया है। ममता के इस फैसले से साफ हो गया है कि भले ही वे बिहार में नीतीश कुमार की तरह आइएनडीआइए गठबंधन से अलग नहीं हुई हैं मगर बंगाल से लेकर असम तक वे कांग्रेस के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

बंगाल के बाहर असम और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों की कुछ सीटों पर तृणमूल के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दीदी ने यह साफ भी कर दिया। टीएमसी के इस कदम के बाद बंगाल में अब कांग्रेस और वामदलों के पास मिलकर चुनाव लड़ने के सिवाय अन्य विकल्प नजर नहीं आ रहा है। तृणमूल के इस फैसले से आइएनडीआइए गठबंधन को झटका लगने का संकेत ममता की उम्मीदवारों की घोषणा पर सामने आयी प्रतिक्रिया से भी मिलता है।टीएमसी उम्मीदवारों के एलान के तत्काल बाद कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ने की मजबूत हिमायत करते रहे हैं। ऐसे में किसी भी समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए और एकतरफा घोषणा नहीं करनी चाहिए। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की ओर से अब भी दीदी से समझौते की गुंजाइश होने की संभावनाएं खत्म नहीं होने का संदेश देने की कोशिश करते हुए कहा कि ”हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं और उम्मीदवारों के नामांकन वापसी से पहले कभी भी गठबंधन हो सकता है।”

वहीं जयराम ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार पश्चिम बंगाल में तृणमूल से सम्मानजनक सीट-बंटवारा समझौता करने की पहल की है और कांग्रेस चाहती थी कि आइएनडीआइए गठबंधन एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़े। ममता बनर्जी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए लोकसभा की उन दोनों सीटों को देने की पेशकश की थी जिस पर वर्तमान में उसके सांसद हैं। मगर कांग्रेस को यह प्रस्ताव मंजूर नहीं था और पार्टी सूबे की कम से कम छह सीटें समझौते में चाहती थी। खरगे और राहुल गांधी दोनों की इस संदर्भ में ममता बनर्जी से चर्चा हुई मगर तृणमूल कांग्रेस का रूख लचीला नहीं हुआ और रविवार को सभी 42 सीटों के उम्मीदवारों का एक साथ ऐलान कर दीदी ने अपनी तरफ से बंगाल में आइएनडीआइए के एकजुट चुनाव मैदान में जाने का रास्ता बंद कर दिया। कांग्रेस के लिए मुश्किल स्थिति यह है कि बंगाल में टीएमसी बनाम भाजपा के बीच हुए राजनीतिक ध्रुवीकरण को देखते हुए सूबे में उसके पास ज्यादा विकल्प नहीं है। तृणमूल से गठबंधन कर कांग्रेस इस चुनाव में वामदलों से सीधे चुनावी गठजोड़ से बचने का रास्ता निकलने की उम्मीद कर रही थी। केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ और सत्ताधारी वामपंथी दलों का गठबंधन एलडीएफ आमने-सामने के मुकाबले में है। इस लिहाज से कांग्रेस और वामदलों के राजनीतिक विरोधाभासी रूख को भाजपा चुनाव में आक्रामक तरीके से उठाएगी। केरल कांग्रेस के लिए बेहद अहम है क्येांकि लोकसभा में पार्टी के सीटों का आंकड़ा बढ़ाने में इस सूबे की भूमिका महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को केरल से ही सबसे अधिक 16 लोकसभा सीटें मिली थी। ममता के फैसले के बाद आइएनडीआइए की छतरी के नीचे तृणमूल से गठबंधन कर कांग्रेस वामदलों से किनारा करने का रास्ता नहीं निकाल पायी है। इतना ही नहीं दीदी ने कांग्रेस की सिरदर्दी इस घोषणा के साथ और बढ़ा दी है कि मेघालय तथा असम जैसे राज्यों में भी उनकी पार्टी लोकसभा की कुछ सीटें लड़ेगी। इन दोनों राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर की किसी सीट पर टीएमसी का उम्मीदवार उतरता है तो वह सीधे कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन दोनों को नुकसान पहुंचाएगा। 

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट से हिमाचल सरकार को लगा बड़ा झटका
Next: 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Related Stories

IMG-20260904-WA0330
  • राष्ट्रीय

नेपाल की आपदा पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्त की गहरी संवेदना, राजदूत से भेंट कर हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

सत्य की गूंज September 4, 2026 0
IMG-20260901-WA0263
  • राष्ट्रीय

​सॉन्ग, जमरानी और गैरसैण बांध परियोजनाएं उत्तराखंड में पेयजल व सिंचाई को देंगी नई रफ्तार: केंद्रीय शिखर सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज September 1, 2026 0
IMG-20260119-WA0218
  • राष्ट्रीय

पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है नये अध्यक्ष का चुनाव: महाराज

सत्य की गूंज January 19, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.