विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो) । वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (श्रीनगर मेडिकल कॉलेज) में विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सा पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्रशासनिक भवन में आयोजित होगा।
संस्थान के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने सूचना जारी करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल ऑफिसर एवं कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये नियुक्तियां विभिन्न विभागों में की जाएंगी।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, प्रमाण पत्र एवं उनकी प्रतियां साथ लानी होंगी।
संस्थान प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह साक्षात्कार के आधार पर होगी तथा आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।