देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी के प्रयासों से बाग़ी CHC में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू
विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
देवप्रयाग(ब्यूरो) । देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात सामने आई है। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी के प्रयासों के फलस्वरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवप्रयाग, बाग़ी में विधिवत रूप से अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है।
इस सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्र के ग्रामीणों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को छोटी-छोटी जांचों के लिए ऋषिकेश या श्रीनगर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विधायक विनोद कंडारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा को सुचारू रखने के लिए विशेष रोस्टर तैयार किया गया है। प्रत्येक माह के द्वितीय (2nd) एवं चतुर्थ (4th) शुक्रवार को। विशेषज्ञ सेवा इन दिनों अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हेतु विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
विधायक कंडारी ने इस जनहितैषी कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “अन्त्योदय” के संकल्प के साथ दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
”देवप्रयाग की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना मेरी प्राथमिकता रही है। बाग़ी CHC में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होना एक मील का पत्थर है। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।”
अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मशीन के संचालन की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से समय और धन दोनों की बचत होगी।