विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। उत्तराखंड राजकीय पॉलीटेक्निक, श्रीनगर गढ़वाल में “सेवा संकल्प अभियान एवं फार्मेसी वीक 2026” के अंतर्गत “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उल्लेखनीय उपलब्धियों को छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से बेहद प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। ’एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस’ और ‘विकसित भारत 2047’ पर केंद्रित रही रंगोली प्रतियोगिताइस रंगोली प्रतियोगिता के मुख्य विषय “एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR)” एवं “विकसित भारत 2047” रखे गए थे। विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिए एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता तथा एक स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संदेश प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी उच्च स्तरीय रचनात्मकता और सामाजिक सजगता का परिचय दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करना था। मुख्य अतिथि सुश्री सीमा भंडारी और विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन कुमार राकेश ने की शिरकतकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवा संकल्प अभियान 2026 की प्रभारी एवं भाजपा पौड़ी की जिला मीडिया प्रभारी सुश्री सीमा भंडारी ने शिरकत की, जबकि एनआईटी उत्तराखंड के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं डिजाइन इनोवेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. पवन कुमार राकेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि डॉ. पवन कुमार राकेश ने तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक रूप से जोड़ते हुए छात्रों को आधुनिक अनुसंधान, डिजाइन नवाचार और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित किया। वहीं, मुख्य अतिथि सुश्री सीमा भंडारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें, डिजिटल साक्षरता अपनाएं और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रधानाचार्य और वक्ताओं ने सराहा विद्यार्थियों का हुनरसंस्थान की प्रभारी प्रधानाचार्य एवं फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. भारती ने विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों और सहयोगियों की रही विशेष भूमिकाकार्यक्रम का आकर्षक मंच संचालन अंग्रेजी के व्याख्याता श्री अनिल शाह द्वारा किया गया।
इस सफल आयोजन में संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती आरती भंडारी, गोपाल बुटोला, श्रीमती रीना नवानी, श्रीमती प्रेरणा पुरी, सरिता नौटियाल, भावना, रचना नेगी, आनंद जगूड़ी, उपेंद्र भट्ट सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया।