Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुस्कुराहट बिखेर रहा रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”
  • उत्तराखंड

मुस्कुराहट बिखेर रहा रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”

सत्य की गूंज May 11, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-11 at 11.50.00 AM

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। पहले दिन रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये। श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचने हेतु पैदल, घोड़े-खच्चर, डण्डी-कण्डी, पिट्ठू व हैलीकॉप्टर इत्यादि संशाधनों का उपयोग होता है। केदारनाथ धाम तक पैदल पहुंच मार्ग तकरीबन 16 कि0मी0 का है, ऐसे में गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ धाम तक जाने या केदारनाथ धाम से वापस आने वाले श्रद्धालुगण अक्सर अपने साथियों से बिछड़ जाते हैं। बिछड़ने का एक कारण यह भी होता है कि श्रद्धालुगण पैदल चलते समय अलग-अलग साधनों का प्रयोग करते हैं, जैसे कि कुछ श्रद्धालु पैदल ही ट्रैक करेंगे, उनके साथी घोड़े-खच्चर या डण्डी कण्डी से। विशेषकर कुछ लोग अपने छोटे बच्चों को पिट्ठू के माध्यम से भिजवा देते हैं, ऐसे में आम श्रद्धालु एवं निरन्तर इस मार्ग पर चलने वाले कामगारों के चलने की गति में अन्तर का होना स्वाभाविक है। जिस कारण कई बार श्रद्धालुगण अपने बच्चों या बुजुर्गों से बिछड़ जाते हैं। उन्हें यहां की भौगोलिक परिस्थितियों का अन्दाजा भी नहीं रहता है, जिस कारण अपने साथी के न मिलने पर इनकी परेशानी भी बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं के बिछड़ने पर होने वाली परेशानी से बचने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में जनपद पुलिस के स्तर से “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पैदल मार्ग या धाम में बिछड़ जाने वाले श्रद्धालुओं से बिछड़े व्यक्ति का विवरण, हुलिया, फोटो इत्यादि लिए जाते हैं, फिर इस विवरण को आपस में बनाये गये ग्रुपों में साझा किया जाता है। इस कार्य को और अधिक प्रभावी बनाये रखने हेतु कुल 05 स्थानों (केदारनाथ धाम, लिनचोली, भीमबली, गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग) में खोया पाया केन्द्र बनाये गये हैं। खोया पाया केन्द्र में तैनात जवानों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर बिछड़े लोगों को मिलवाने का कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त खोया पाया केन्द्र के स्तर से लोगों के खोये मोबाइल फोन, खोयी हुई जरूरी सामग्री, कीमती सामान, पर्स इत्यादि भी ढूंढकर वापस दिलाया जाता है।
ऐसा ही एक वाकया कल केदारनाथ धाम कपाट खुलने के उपरान्त हुआ। गुजरात से आये श्रद्धालु श्री पंकज प्रजापति जो कि अपने परिवार के साथ दर्शन के उपरान्त केदारनाथ से नीचे गौरीकुण्ड के लिए पैदल चले, उनके सहित परिवार के सदस्यों ने पैदल चलकर व अपनी 04 साल की बिटिया को पिट्ठू वाले की सहायता से नीचे को चले। राह चलते समय ये पीछे रह गये और इनकी बिटिया दृषा आनन्द को लेकर पिट्ठू वाला आगे निकल गया था। इन्होंने अपनी परेशानी जिला प्रशासन द्वारा भीमबली क्षेत्र में नियुक्त सैक्टर अधिकारी को बतायी गयी, जिनके द्वारा बिछड़ी बालिका दृषा आनन्द का विवरण व फोटो प्रशासन के व्हट्सएप ग्रुप में डाला गया व स्वयं भी चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड से सम्पर्क स्थापित किया गया। चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड द्वारा इस सम्बन्ध में चौकी के खोया पाया केन्द्र पर तैनात पुलिस बल को सूचित किया गया व स्वयं भी अलर्ट रहे। इस दौरान आने वाले काफी पिट्ठू वालों को रोककर तस्दीक के उपरान्त आगे जाने दिया गया। काफी इन्तजार के बाद इस बालिका को लेकर आने वाला पिट्ठू वहां पर पहुंचा और उसे खोया पाया केन्द्र पर रोके रखा। अपने माता-पिता को साथ न पाकर उक्त बालिका रो रही थी, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड व पुलिस कार्मिकों ने इस बालिका को ढांढस बंधाया व खाने को चाय बिस्किट दिये। इसके परिजनों के आने पर बालिका दृषा आनन्द को उनके सुपुर्द करते हुए हिदायत भी दी गयी कि आपको अपनी बालिका को ऐसे नहीं छोड़ना था व पिट्ठू वाले को अपने हिसाब से चलने के लिए कहना चाहिए था। इस पर बालिका के पिता ने स्वयं की भूल मानते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर अपने गन्तव्य को प्रस्थान किया गया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सचिव, लोक निर्माण एवं आयुष उत्तराखंड शासन 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्त्तरकाशी
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डर्मेटोपैथोलॉजी पर सीएमई का हुआ आयोजन

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.