Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज में डर्मेटोपैथोलॉजी पर सीएमई का हुआ आयोजन
  • उत्तराखंड

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डर्मेटोपैथोलॉजी पर सीएमई का हुआ आयोजन

सत्य की गूंज May 11, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-11 at 4.27.36 PM

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडोटोरियम में शनिवार को एक दिवसीय डर्मेटोपैथोलॉजी पर सीएमई का आयोजन हुआ। जिसमें देश व प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों से विषय विशेषज्ञ ने डर्मेटोपैथोलॉजी में किये गये शोध कार्यो पर चर्चा करते हुए उन्हें त्वचा रोगों और उनके निदान के लिए बेहतर से बेहतर कार्य मरीज हित में करने का आह्वान किया गया। सीएमई में पीजी छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से भी डर्मेटोपैथोलॉजी पर अपने शोध कार्य दर्शाये गये। पोस्टर एंव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ0 अलका गुप्ता, पीजी छात्र ने प्रथम स्थान, डॉ0 मोहम्मद आशिफ सिद्दक्की, पीजी छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. सीएमएस रावत ने पैथोलॉजी विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम किये जाने पैथोलॉजी विभाग विभागाध्यक्ष व उनकी टीम को बधाई दी व कहा कि ऐसे ऐकेडमिक कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज में होने से चिकित्सालय मे आने वाले लोगों की चिकित्सा सेवा में लाभ मिलेगा। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी सीएमई से चिकित्सा शिक्षा के विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ ही चिकित्सा सेवा अपडेट रहती है। इससे नये ज्ञान व कौशल मे गुणात्मक सुधार होता है, जो मरीजों के हित है। इसके साथ बीमारी का सही पता होने के साथ सटीक इलाज संभव होता है। प्रो. रावत ने कहा कि सीएमई के आयोजन से अन्य पीजी छात्रों के शोध कार्यो में बढ़ावा मिलता है और गुणवत्तापरक शोध कार्य होता है। किसी भी एकेडमिशियन के लिए रिसर्च अभिन्न हिस्सा है व सतत सीखना व विद्यार्थी रहना हमेशा आशीर्वाद है। हमे जीवनपर्यन्त सतत सीखने व अनुसंधान करने की भूख रहनी चाहिए। इससे हम समाज को बहुत कुछ दे सकते है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि चिकित्सा सेवा में इस तरह की सीएमई का महत्वपूर्ण रोल होता है और इस तरह के आयोजन से चिकित्सक और रोगविज्ञानी रोगी देखभाल के लिए मिलकर काम करते हैं। इस मौके पर आर्गेनाइजिग चेयरमैन एवं पैथोलॉजी विभाग एचओडी प्रो. गजाला रिजवी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन मे त्वचा बायोप्सी का उचित मूल्यांकन हमें रोग के सही निदान तक पहुंचने में मदद करता है इस पर विस्तार से शोधपरक जानकारी कार्यक्रम में दी। कहा कि आज के समय में डर्मेटोपैथोलॉजी का महत्व काफी बढ़ गया है। त्वचा रोगविज्ञान उतना सीधा नहीं है जितना लगता है। त्वचाविज्ञान के क्षेत्र में उचित नैदानिक ​​निर्णय लेने में सटीक नैदानिक ​​जानकारी और रोग संबंधी व्याख्या महत्वपूर्ण है। डॉ प्रतिक्षा ने “क्लीनिशियन की नजर मे डरमेटोपैथोलाजी” , डॉ नादिया ने “बेसिक पैटर्न आफ डरमेटोलाजी” , डॉ शीनम ने “इनटरफेस डरमेटाईटिस”, व डॉ सचान बट्ट ने “एनिगमेटिक केस मे डर्मेटोपैथोलॉजी” पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों के लिए कई वैज्ञानिक सत्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल थे। संचालन डॉ. सृजन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. विनिता रावत, ब्लड़ बैंक प्रभारी डॉ. सतीश कुमार, डॉ.दीपा हटवाल, डॉ. शीला चौधरी, डॉ. सचान भट्ट, डॉ. पवन भट्ट, डॉ. वरूण प्रसाद, डॉ निरंजन गुंजन कुमार, डॉ रिचा , डॉ अनिल द्विवेदी, गुरू राम राय मेडिकल कॉलेज, देहरादून से डॉ. शीनम आजाद, प्रोफेसर, पैथोलॉजी विभाग, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सस्, जौलीग्राण्ट से डॉ. नादिया शिराजी, डॉ अभिनव जूनवाल, डॉ स्वाति पुण्डीर सहित विभिन्न मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों से पहुंचे विषय विशेषज्ञ व पीजी छात्र- छात्राओ द्वारा सक्रिय भागीदारी के साथ प्रतिभाग किया गया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुस्कुराहट बिखेर रहा रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”
Next: सुभाषचंद्र बोस हास्टल में बच्चों का किया स्वास्थ्य चेकअप

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.