विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो) । जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए पौड़ी पुलिस ने 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे ₹1,500 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक बेचने से लेकर सप्लाई करने वाले कुल 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 23 अगस्त 2026 को श्रीनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इको ए एम्बुलेंस (संख्या UK14-PA-0539) से 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज करते हुए इससे पहले रविन्द्र सिंह, रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू और विनोद रावत
लगातार ठिकाने बदल रहा था इनामी अभियुक्त दीपक सिंह विवेचना के दौरान इस अवैध धंधे में दीपक सिंह निवासी पौड़ी की संलिप्तता भी सामने आई थी। गांजे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन में मुख्य रूप से जुड़े होने के पुख्ता तथ्य मिलने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी पौड़ी द्वारा
पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। आखिरकार, सटीक सूचना और प्रभावी समन्वय के आधार पर पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2026 को वांछित इनामी अभियुक्त दीपक सिंह को श्रीनगर से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।