दीपक, सत्य की गूंज
रुद्रप्रयाग(ब्यूरो) । जनपद रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत सभागार में आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला समूहों द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में बनाए गए कानूनों पर चर्चा की और इस ऐतिहासिक सुधार का स्वागत किया।
मंत्री भरत चौधरी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 2023 का यह अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से अब नीति-निर्माण में महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि महिलाओं का साहस ही समाज की प्रगति का असली आधार है। विधायक आशा नौटियाल विशिष्ट अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने प्रधानमंत्री की योजनाओं का जिक्र करते हुए एक प्रभावी बात कही। उन्होंने कहा, “पहले महिलाएं केवल सृष्टि की सृजनकर्ता थीं, लेकिन अब वे सशक्त निर्णयकर्ता भी बन गई हैं।”उन्होंने ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ को राज्य में महिला आर्थिक आजादी का मुख्य स्तंभ बताया।
‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने वाले ब्रांड की भी उन्होंने प्रशंसा की।विशिष्ट जनों का संबोधन और सम्मानमुख्य वक्ता पुष्पा पासवान (पूर्व अध्यक्ष, नपा गोपेश्वर): उन्होंने कहा कि यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की प्रभावी भूमिका तय कर देश के विकास को नई दिशा देगा।सम्मान समारोह: इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मेलन में इनकी रही गरिमामय उपस्थितिकार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, सरला खंडूरी, बबीता रावत, कार्यक्रम प्रभारी विनोद देवशाली, संयोजक राय सिंह राणा, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, अर्चना चमोली और सुषमा देवी सहित भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।