Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस का किया लोकार्पण
  • राष्ट्रीय

मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस का किया लोकार्पण

सत्य की गूंज March 8, 2024 1 minute read
amit shah

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस पोर्टल का लोकार्पण और ‘राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस-2023: एक रिपोर्ट’ का विमोचन किया। इसमें मंत्री शाह ने बतया हजारों लोगों के दो वर्षों के कठिन एवं लगातार परिश्रम के बाद सहकारिता क्षेत्र की गतिविधियों की सारी जानकारियों के लिए डिजिटल आधारित डाटाबेस तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सहाकारिता क्षेत्र की सारी सूचनाएं एवं गतिविधियां एक क्लिक पर ही आसानी से मिल जाएंगी।

इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह साहसिक फैसले लेते हैं और उन्हें अंजाम तक भी पहुंचाते हैं। अमित शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 75 वर्ष बाद इतना बड़ा काम हुआ है। यह डाटाबेस सहकारिता के विकास, विस्तार और आपूर्ति को कंपास की तरह दिशा दिखाएगा। जिन क्षेत्रों में सहकारी समितियां कम या कमजोर हैं, उसकी पहचान कर विस्तार में मदद करेगा। पोर्टल के जरिये छोटी सहकारी संस्थाएं अपने विस्तार के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी। इसे अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर बनाया गया है। इसमें गांवों को शहरों से, मंडियों को ग्लोबल मार्केट से और राज्यों को अंतर्राष्ट्रीय संपर्क से जोड़ने की संभावना मौजूद है। अमित शाह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने साहसिक फैसला लेकर उसे अंजाम तक पहुंचाते हुए अलग मंत्रालय बनाया। सभी पैक्स का कंप्यूटरीकरण हो गया है। तय किया गया है कि 2027 से पहले देश की हर पंचायत में एक पैक्स होगा। इसके बाद की समस्याओं के समाधान के लिए डाटाबेस का विचार आया। अमित शाह ने कहा कि डाटाबेस में तीन चरणों में काम हुआ है। पहले चरण में तीन क्षेत्रों यानी प्राथमिक कृषि ऋण समिति, डेयरी और मत्सियकी की लगभग 2.64 लाख समितियों की मै¨पग पूरी की गई। दूसरे चरण में विभिन्न राष्ट्रीय संघों, राज्यों, राज्य सहकारी बैंकों, जिला सहकारी एवं शहरी सहकारी बैंकों, राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों, प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों, सहकारी चीनी मिलों, जिला यूनियनों और बहुराज्य सहकारी समितियों के आंकड़े एकत्र किए गए हैं। तीसरे चरण में सभी आठ लाख प्राथमिक सहकारी समितियों के डाटा की मै¨पग की गई। इसके बाद पता चला कि देश में आठ लाख से अधिक पंजीकृत समितियों से 30 करोड़ लोग जुड़े हैं। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में कंप्यूटरीकरण से जुड़े कई नवाचार किए हैं। डाटाबेस देश की सहकारिता गतिविधियों की कुंडली है। आंकड़ों की प्रामाणिकता और उन्हें अपडेट करने के लिए वैज्ञानिक व्यवस्था की गई है। नीति निर्धारकों, शोधकर्ताओं एवं स्टेकहोल्डर के लिए अमूल्य संसाधन का काम करेगा। अमित शाह ने डाटाबेस को नींव बताया, जिसपर अगले सवा सौ साल तक चलने वाली एक मजबूत सहकारिता की इमारत खड़ी होगी।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 50 आईएएस अधिकारी लोकसभा चुनाव में प्रेक्षक के रूप में किए जाएंगे तैनात
Next: 34 हजार करोड़ रुपये कि विकास परियोजनाओं किया लोकार्पण

Related Stories

IMG-20260904-WA0330
  • राष्ट्रीय

नेपाल की आपदा पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्त की गहरी संवेदना, राजदूत से भेंट कर हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

सत्य की गूंज September 4, 2026 0
IMG-20260901-WA0263
  • राष्ट्रीय

​सॉन्ग, जमरानी और गैरसैण बांध परियोजनाएं उत्तराखंड में पेयजल व सिंचाई को देंगी नई रफ्तार: केंद्रीय शिखर सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज September 1, 2026 0
IMG-20260119-WA0218
  • राष्ट्रीय

पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है नये अध्यक्ष का चुनाव: महाराज

सत्य की गूंज January 19, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.