Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • विकासखण्ड डुण्डा बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
  • उत्तराखंड

विकासखण्ड डुण्डा बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

सत्य की गूंज January 30, 2024
uki

उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान में विकासखण्ड डुण्डा पट्टी गाजणा उपतहसील धौन्तरी के शहीद हमीर पोखरियाल रा०इ०का० श्रीकालखाल में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की जनता को विभिन्न विधिक विषयों पर अधिवक्ताओं व जिला बार एसोसिएशन उत्तरकाशी के माध्यम से विभिन्न कानूनी विषयों पर जनकारी दी गई साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा तैयार सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर आम जनमानस को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीनियर सिविल जज श्वेता राणा चौहान ने अपने सम्बोधन में संविधान प्रदत्त अधिकारों एवं कर्त्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरदराज गांवों के लोगों को कोई समस्या है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर निशुल्क कानूनी सहायता एवं अधिवक्ता की सेवा ले सकते हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण में समाज के हर व्यक्ति की समस्या को सुना जाता है। उन्होंने साइबर क्राइम, नशा से बचाव एवं मोबाइल का सही इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों और कूड़ा प्रबंधन की जानकारी देते हुए लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
शिविर में ग्राम्य विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन, बाल विकास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण , राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान अध्यक्ष जिला बार संघ महावीर प्रसाद भट्ट, रिटेनर अधिवक्ता पामिता पैन्यूली, आशीष सेमवाल, अधिवक्ता लव नैथानी बीडीसी मेंबर राहुल ढौंडियाल, ग्राम प्रधान न्यू गांव संजय कुमार, प्रधान नैपड़ माता प्रसाद भट्ट, प्रधान भैंत मोहन लाल, प्रधान पोखरियाल गांव विजना देवी, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह नाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा
Next: लोकसभा चुनाव :  सपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों मैनपुरी से डिम्पल यादव लड़ेंगी चुना

Related Stories

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.