Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा
  • उत्तराखंड

छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

सत्य की गूंज January 29, 2024 1 minute read
छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

उत्तरकाशी। जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को आत्मसात किया। जिला मुख्यालय स्थित कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षकों के साथ लाईव प्रसारण देखा। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिले के पॉंच छात्रों और तीन विद्यालयों को विधायक सुरेश चौहान के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित किए गए।
जिला मुख्यालय स्थित कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखकर परीक्षा के दौरान समय व तनाव प्रबंधन तथा बेहतर परफारमेंस व व्यक्तित्व विकास के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को पूरी तन्मयता से सुन प्रेरणा ली।
कार्यक्रम में गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा दी गई सीख से प्रेरणा लेकर छात्रों कों बेहतर नागरिक बनने के लिए अपने व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास करने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। देश की नई व युवा पीढी ज्ञान और ऊर्जा से लैस व सशक्त होगी तो समाज व देश मजबूत होगा। उन्होंने छात्रों से मेहनत, प्रतिबद्धता व ईमानदारी को अपने कार्य एवं व्यवहार को अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए तनावमुक्त रहकर परीक्षाओं में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर विधायक श्री चौहान के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के तहत विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड द्वारा आयोजित पिछली बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट सूची में स्थान बनाने पर 10वीं की परीक्षा के लिए गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर इंटर कालेज उत्तरकाशी की छात्रा अंशिका व मनीष चौहान तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ के छात्र कृष्ण सिंह राणा व गोपाल सिंह राणा के साथ ही ही 12वीं की परीक्षा के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ज्योतिपुरम के छात्र देव्यांश भट्ट को रू. 5100/- की दर से नकद पुरस्कार राशि के चैक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ तथा जीनियस पब्लिक स्कूल पुरोला को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कीर्ति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल, कीर्ति इंटर कॉलेज के प्रधनाचार्य बीएस राणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, दिनेश प्रसाद पेटवाल, राजेश नौटियाल, भाजपा के जिला महामंत्री देशराज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्रों व अध्यापकों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संचालन अतोल सिंह महर ने किया।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए विकास भवन सभागार में आयोजित की गई बैठक
Next: विकासखण्ड डुण्डा बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.