विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर, श्रीनगर गढ़वाल में छात्र संघ चुनाव 2026-27 के आधिकारिक और अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एम.सी. सती द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर जीत हासिल की है। इस चुनाव में कुल 5,208 वैध-अवैध मतों का प्रयोग किया गया।
अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में हिमांशु भंडारी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 3,301 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भुवन चमौली को 1,796 वोट प्राप्त हुए और वे रनरअप रहे। इस पद पर 85 वोट ‘नोटा’ (NOTA) और 26 वोट अवैध घोषित किए गए।
अन्य प्रमुख पदों के विजयी प्रत्याशियों की सूची: उपाध्यक्ष (Vice President): पुलकित अग्रवाल 2,991 वोट पाकर विजेता रहे, जबकि प्रीति वर्मा 2,046 वोट पाकर रनरअप रहीं (नोटा: 140, अवैध: 31)।
सचिव (Secretary): मयंक बहुगुणा ने 2,708 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि पंकज 2,375 वोटों के साथ रनरअप रहे (नोटा: 92, अवैध: 33)।
सह सचिव (Joint Secretary): इस पद पर अमन कुनियवाल 1,694 वोट पाकर विजयी रहे। निशा 1,652 वोटों के साथ रनरअप रहीं, जबकि सुरेश कुमार को 1,208 और प्रदीप कुमार को 354 वोट मिले (नोटा: 248, अवैध: 52)।
छात्र प्रतिनिधि – छात्रा (Executive Representative – Girl): सुनिधि सिंह ने 2,105 वोट पाकर बाजी मारी, जबकि गौतमी भट्ट 2,014 वोट पाकर रनरअप रहीं। वहीं निर्दोषा गर्ग को 690 वोट मिले (नोटा: 358, अवैध: 41)।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (University Representative): युवराज सिंह 2,979 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि अंशुमान कुमार श्रीवास्तव 1,826 वोट पाकर रनरअप रहे (नोटा: 372, अवैध: 31)।मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एम.सी. सती की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मतदान और मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।