सत्य की गूंज
हरिद्वार(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सफलता के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को हरिद्वार में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया. ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन को भी सुना.UCC, नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्तियों से बदली प्रदेश की तस्वीर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पांच वर्षों में जनहित के अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी और जी-20 जैसे आयोजनों ने उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है.वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दे पर सरकार की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक विभिन्न सरकारी महकमों में 33 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जिससे युवाओं को नित नए अवसर मिल रहे हैं.पहाड़ में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय,
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने धामी सरकार के आर्थिक और विकास मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बढ़कर अब 2.76 लाख रुपये से अधिक हो गई है. उन्होंने बताया कि अकेले हरिद्वार जनपद में सड़क, सीवरेज, पेयजल और जल जीवन मिशन के तहत ऐतिहासिक काम हुए हैं. साथ ही, जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी.30 जुलाई तक चलेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद में 30 जुलाई तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों के स्टॉल व शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में आमजन को न केवल योजनाओं की जानकारी मिलेगी, बल्कि मौके पर ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर जोड़ा जाएगा.प्रगतिशील किसान और धात्री महिलाएं हुईं सम्मानितकार्यक्रम में मुख्य आकर्षण लाभार्थियों का सम्मान रहा। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, जिनमें मत्स्य विभाग के दो, पशुपालन के छह, कृषि के पांच और उद्यान विभाग के छह प्रगतिशील किसान शामिल रहे. इसके साथ ही बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत 40 धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया.आभार और गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम के सफल संचालन के बाद मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और जनता का आभार व्यक्त किया.
।इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, ओमप्रकाश जमदग्नि सहित सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं।