Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 6 सरकारी स्कूलों को फंड जारी करने में देरी पर मुख्य सचिव को लगाई फटकार
  • राष्ट्रीय

6 सरकारी स्कूलों को फंड जारी करने में देरी पर मुख्य सचिव को लगाई फटकार

सत्य की गूंज March 3, 2024 1 minute read
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली की 6 सरकारी स्कूलों के लिए भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसके दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने 6 सरकारी स्कूलों को फंड जारी करने में हो रही देरी पर मुख्य सचिव को फटकार लगाई आतिशी ने उन्हें 6 मार्च तक फंड जारी करने के निर्देश दिए है। फंड में हो रही देरी पर हाईकोर्ट की नाराजगी का हवाला देते हुए मुख्य सचिव को चेतावनी दी कि अब कोई भी देरी कोर्ट के आदेश की अवमानना होगी। शिक्षा मंत्री ने मांग की है कि दिल्ली हाईकोर्ट की अगली सुनवाई से पहले लोक निर्माण विभाग को धनराशि दे दी जाए।

छह सरकारी स्कूलों की फंड की फाइल शिक्षा और वित्त विभाग के बीच घूम रही है। जबकि हाईकोर्ट फंड जारी करने में हो रही देरी पर अपनी नाराजगी जता चुका है। शिक्षा मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी और वित्त विभाग अगले चार दिनों के लिए 24 घंटे काम करें, ताकि पैसों का भुगतान 6 मार्च तक किया जा सके। इससे पहले मामले को सुलझाने के लिए मुख्य सचिव ने चार सप्ताह का समय मांगा था। इस पर नाराजगी जताते हुए आतिशी ने कहा है कि अतिरिक्त समय मांगना सही नहीं है। मुख्य सचिव को लिखे नोट में आतिशी ने पैसे का भुगतान करने के लिए समय सीमा तय करते हुए कहा है कि यह सुनिश्चित करना मुख्य सचिव की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि समय का पालन किया जाए। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 6 मार्च  को होनी है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले एक ग्रुप ने नवंबर 2023 में दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर छह नवनिर्मित स्कूल भवनों का कब्जा सौंपने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार को यह भी निर्देश देने की मांग की है कि वह लोक निर्माण विभाग को 166.20953 लाख के भुगतान को मंजूरी दे, जिससे कि 6 नवनिर्मित स्कूल भवनों का हस्तांतरण और कब्जा पूरा हो सके। मुकुंदपुर का गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बख्तावरपुर का गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लांसर रोड का सर्वोदय विद्यालय, रानी  बाग का गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहिणी सेक्टर-7 का को-एड सर्वोदय विद्यालय और पंजाब खोड़ का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल शामिल हैं। इन 6 सरकारी स्कूलों में कुल 458 कक्षाएं और 22 शौचालय बनाए जाने हैं।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने पेंशन धारको के लिए बड़ा एलान, पेंशन का भुगतान तीन माह के स्थान पर अब प्रत्येक माह होगा
Next: गाजीपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला काफी रोचक, भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची की जारी

Related Stories

IMG-20260904-WA0330
  • राष्ट्रीय

नेपाल की आपदा पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्त की गहरी संवेदना, राजदूत से भेंट कर हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

सत्य की गूंज September 4, 2026 0
IMG-20260901-WA0263
  • राष्ट्रीय

​सॉन्ग, जमरानी और गैरसैण बांध परियोजनाएं उत्तराखंड में पेयजल व सिंचाई को देंगी नई रफ्तार: केंद्रीय शिखर सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज September 1, 2026 0
IMG-20260119-WA0218
  • राष्ट्रीय

पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है नये अध्यक्ष का चुनाव: महाराज

सत्य की गूंज January 19, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.