अजय, सत्य की गूंज
देहरादून(ब्यूरो)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड में भी व्यापक स्तर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत मंथन किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का वृहद सेवा संकल्प अभियान चलाया जाए। इस दौरान पर्यटन, लोनिवि, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति और ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ विभिन्न जनहित कार्यक्रमों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, गैस वितरण केंद्रों, राशन की दुकानों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और गंगा तटों पर जनभागीदारी से दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएं।
श्री महाराज ने अधिकारियों से कहा कि यह अभियान मात्र जन्मदिन का उत्सव नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-कार्यों और ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को जन-जन तक पहुँचाने का एक बड़ा माध्यम है। इसके तहत निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:
प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और गरीब कल्याण से जुड़े कार्य।ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु’ शिविरों, प्रदर्शनियों और सेमिनार का आयोजन।संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक और कार्यक्रमों का मंचन व सहभागिता।ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, नगर निकाय प्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्यों के साथ-साथ सांसदों व विधायकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम।
”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” के तहत लगेंगे शिविरमंत्री ने स्पष्ट किया कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” की भावना के तहत प्रत्येक जिले में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ समय पर पहुँच सके। उन्होंने युवाओं को इन सेवा कार्यों से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया।
इस उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता श्री बी.के. तिवारी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मुकेश सिंह परमारग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विभू रावतसंस्कृति विभाग के अपर निदेशक शेखर पटवा सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।