विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज
नई दिल्ली / देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास पहुँचकर भारत में नवनियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. पांडे को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. निश्चलनाथ पांडे के कार्यकाल में भारत और नेपाल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। इसके साथ ही श्री महाराज ने भारत-नेपाल के हालिया द्विपक्षीय समझौतों तथा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सफल भारत यात्रा के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
श्री महाराज ने दोनों देशों के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की भावनात्मक व सांस्कृतिक निकटता को ठोस और परिणाम-उन्मुख आर्थिक साझेदारी में बदलने के प्रति राजदूत डॉ. पांडे की प्रतिबद्धता अत्यंत प्रशंसनीय है, जिससे दोनों देशों के विकास और आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी।