विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य केवल महिलाओं की आय में वृद्धि करना भर नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम बनाना है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएँ अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज की आर्थिक तस्वीर बदल रही हैं। उक्त विचार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को एकेश्वर (पणखेत) विकासखंड मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य “लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों से जुड़ी 48 लखपति दीदी बनी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नूतन तनू पंत समेत लगभग 48 ऐसी वरिष्ठ और प्रबुद्ध महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवा कार्य कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के जरिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए श्री महाराज ने कहा कि देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ और विशेष रूप से ‘लखपति दीदी’ अभियान के माध्यम से आज देश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का इतिहास सदैव परिश्रमी, संघर्षशील और साहसी रहा है। पहाड़ की हमारी बहनें खेती-किसानी, पशुपालन, उद्यम और परिवार की दोहरी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। अब सरकार का पूरा प्रयास है कि उन्हें आधुनिक तकनीक, विशेष प्रशिक्षण, बेहतर विपणन (मार्केटिंग) और सुलभ वित्तीय सहायता से जोड़कर और अधिक मजबूत बनाया जाए।’वोकल फॉर लोकल’ से मिल रही है नई पहचानप्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि अधिक से अधिक बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। स्वरोजगार को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ की तर्ज पर वे अपने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब प्रदेश की मातृशक्ति सशक्त होगी, तभी एक सशक्त उत्तराखंड और सशक्त भारत का सपना साकार होगा।कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूदइस विशाल महिला सम्मेलन और सम्मान समारोह में क्षेत्रभर से तमाम महिला नेत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
श्रीमती सीमा सजवाण (मंडल अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा एकेश्वर)श्रीमती प्रमिला भण्डारी (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा पौड़ी)श्रीमती रेखा डंगवाल (महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक प्रभारी) एवं श्रीमती सुनीता कोटनाला (जिला सह प्रभारी)श्रीमती रचना बुटोला (जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी)श्रीमती रेनू घिल्डियाल (लखपति दीदी सम्मेलन संयोजक)श्रीमती पुष्पा असवाल (सतपुली मंडल अध्यक्ष), श्रीमती नीलम रावत (पोखडा मंडल अध्यक्ष), श्रीमती मीना गुसांई (बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष)श्री महिपाल सिंह नेगी (महामंत्री) एवं श्री राकेश नैथानी (भाजपा मंडल अध्यक्ष)कार्यक्रम का सफल एवं ऊर्जावान संचालन जिला महामंत्री श्रीमती मधुबाला और रजनी मोर्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।