Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • हिमाचल प्रदेश
  • सचिवालय में शिक्षक नियमितीकरण को लेकर तीन घंटे तक चला मंथन
  • हिमाचल प्रदेश

सचिवालय में शिक्षक नियमितीकरण को लेकर तीन घंटे तक चला मंथन

सत्य की गूंज February 7, 2024
hp

शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2500 एसएमसी व 1300 कंप्यूटर शिक्षकों के नियमतिकरण को लेकर सचिवालय में तीन घंटे तक मंथन हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडल उप समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहें। सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने शिक्षकों के लिए बनी नीतियों व कानूनी प्रारूप के बारे में अवगत करवाया। बैठक में 4 विकल्प तैयार किए गए हैं। इनमें पहले विकल्प के तहत इनका मानदेय बढ़ा कर इन्हें नियमित शिक्षकों की तर्ज पर अन्य छुट्टियां देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा। एसएमसी शिक्षकों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने भी पूर्व में आदेश पारित किए हैं, इसलिए सरकार सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी। शिक्षकों को न हटाने, इन्हें अन्य तरह के वित्तीय लाभ देने जैसे विकल्पों पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एसएमसी व कंप्यूटर शिक्षक पिछले काफी सालों से स्कूलों में पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। दूर दराज क्षेत्रों के स्कूलों में इनकी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए उप समिति गठित की है।

बैठक में चार विकल्पों पर चर्चा की गई है। कैबिनेट के समक्ष यह विकल्प रखे जाएंगे। कैबिनेट ही अंतिम फैंसला लेगी कि आगामी क्या निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास इनके नियमितिकरण का रहेगा। इसके लिए कानूनी पहलू क्या है इस पर भी विचार किया जा रहा है। एसएमसी शिक्षक संघ के प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि पिछले कई सालों से शिक्षक स्थायी पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। हर बार उन्हें झूठे आश्वासन ही मिलते हैं। सब कमेटी में क्या हुआ इसकी उन्हें कोई जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि वीरवार से स्कूलों में शिक्षक पैन डाउन स्ट्राइक करेंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भगवान राम पर सभी की आस्था है। राम सबके हैं। कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ने पर विश्वास रखती है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी बोर्ड परीक्षा में बच्चों पर होने जा रही यह सख्ती, नहीं माने तो होगा यह बड़ा नुकसान
Next: गढ़वाल दुग्ध संघ अध्यक्ष पद का हुआ सर्वसम्मति से चुनाव

Related Stories

अनुराग ठाकुर ,सुरेश कश्यप
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की दो सीट उम्मीदवारों के नाम घोषित

सत्य की गूंज March 13, 2024
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
  • हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट से हिमाचल सरकार को लगा बड़ा झटका

सत्य की गूंज March 10, 2024
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने युवाओ के लिए खोला नौकरियों का पिटारा

सत्य की गूंज March 3, 2024

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.