Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • लेख
  • बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे, शादियों के इस खास संयोग को मिलेगा बारिश का भी साथ
  • लेख

बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे, शादियों के इस खास संयोग को मिलेगा बारिश का भी साथ

सत्य की गूंज February 10, 2024 1 minute read
leg

बसंत पंचमी इस बार 14 फरवरी, यानी वेलेंटाइन डे पर है। वेलेंटाइन डे पर शादियों को लेकर यूं भी क्रेज दिखता है। अब बसंत पंचमी भी इसी दिन है तो शादियों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। इन सब के इतर 14 फरवरी को बारिश की संभावना भी है। ऐसे में जो लोग 13 और 14 फरवरी को शादियां कर रहे हैं वह अब बारिश से बचने के इंतजाम भी कर रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी अबूझ साया है। इस दिन मुहुर्त न मिलने की वजह से जहां शादियां नहीं होतीं वह भी शादियां करवा सकते हैं। यही वजह है कि बसंत पंचमी पर हर साल बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। इस बार बसंत पंचमी और वेलेंटाइन डे का दुर्लभ संयोग बन रहा है। बैंक्वेट हॉल असोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार 13 और 14 फरवरी को 25 से 30 हजार शादियां हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पंकज शास्त्री के अनुसार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी की दोपहर 2.41 बजे से हो रही है। बसंत पंचती 14 फरवरी को दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी। बसंत पंचमी की पूजा इसी वजह से 14 फरवरी को होगी। लेकिन जो लोग 13 तारीख की रात में शादी करेंगे वह शादी भी बसंत पंचमी में ही माना जाएगा। द्वारका सेक्टर-7 के बैंक्वेट हॉल संचालक वरुण गुप्ता ने बताया कि इस बार 13 और 14 दोनों दिन लगभग एक जैसी बुकिंग है। यूं भी अब शादियों के मुहुर्त 5 मार्च तक ही बचे हैं। र दिन की काफी अच्छी बुकिंग है। कई लोग जो पहले स्नैक्स के स्टॉल बाहर लगवा रहे थे, अब वह बारिश का पूर्वानुमान देखते हुए उसे अंदर करवाने पर जोर दे रहे हैं। जनकपुरी के बैंक्वेट हॉल संचालक प्रेम प्रकाश ने भी बताया कि जनवरी से मार्च तक होने वाली शादियों में ओपन स्पेस दोपहर के समय पूरी तरह यूटीलाइज होता है। लेकिन 13 और 14 फरवरी को बारिश का अंदेशा होने की वजह से जिन लोगों ने पहले बाहर इंतजाम करवाए थे वह भी अब इंडोर व्यवस्था चाहते हैं।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 5 गिरफ्तार
Next: 17वीं लोकसभा की अंतिम बैठक शनिवार को हुई संपन्न

Related Stories

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्गों तथा राज्य के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर विगत कुछ वर्षों से बार-बार उत्पन्न हो रहे भूस्खलन, सड़क अवरोध, पहाड़ी ढलानों के धंसने और इससे जुड़ी जन-सुरक्षा की समस्याएँ किसी एक मौसम या एक स्थान तक सीमित नहीं रह गई हैं।
  • लेख

सड़क परिवहन किसी भी देश के लिए सबसे सुलभ और आसान यात्रा का साधन है क्योंकि इसकी पहुँच दूसरे माध्यमों से अधिक व्यापक होती है।

सत्य की गूंज February 2, 2026 0
राज्य के नीति-नियंताओं और कार्यदायी संस्थाओं की हकीकत
  • लेख

जंगलों को आग से बचाने हेतु पिरूल प्रबंधन आवश्यक

सत्य की गूंज December 24, 2024 0
WhatsApp Image 2024-11-25 at 5.03.48 PM
  • लेख

बड़े बुजुर्ग हमारी धरो हर–एम.एस.रावत

सत्य की गूंज November 25, 2024 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता
  • ​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • ​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब
  • महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

IMG-20260622-WA0301
  • उत्तराखंड

​एनआईटी उत्तराखण्ड और PORAKSH स्टार्टअप के बीच MoU: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संरक्षित होंगी भारतीय भाषाएं, ‘पहाड़ी AI’ को मिली है बड़ी सफलता

सत्य की गूंज June 23, 2026 0
IMG-20260622-WA0063
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 13 दिनों से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, कोतवाली में फूटा जनता का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सत्य की गूंज June 22, 2026 0
IMG-20260621-WA0102
  • उत्तराखंड

​पौड़ी गढ़वाल में योग दिवस की धूम: रांसी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; योग के साथ नशामुक्ति और मतदान की ली शपथ

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
IMG-20260621-WA0441
  • उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून के परेड ग्राउंड में गूंजा योग का संदेश, कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों संग उमड़ा जनसैलाब

सत्य की गूंज June 21, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.