विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने श्रीनगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मनोज उनियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया अनूप पांथरी ने कहा कि स्वर्गीय मनोज उनियाल सहज सुलभ मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और स्वर्गीय मनोज उनियाल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निष्पक्ष निर्भीक तथा संवेदनशील लेखनी के लिए जाने जाते थे उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई उनकी सादगी कर्मठ ता और पेशेके प्रति समर्पण उन्हें अन्य पत्रकारों से अलग पहचान दिलाता था उनके निधन से पत्रकारित जगत को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे भरा असंभव है व श्रीनगर शहर के सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उनका योगदान होता था उन्होंने श्रीनगर में कुशल पत्रकार के रूप में जो प्रतिष्ठा गरिमा बनाई वह सभी के लिए अनुकरणीय व प्रेरणादायक रहेगी उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है बार काउंसिल सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी ने भी स्वर्गीय मनोज उनियाल के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मनोज उनियाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जिस ईमानदारी व मेहनत से कार्य किया और जो व प्रतिष्ठा बनाई वह सभी के लिए अनुकरणीय है उनका जीवन समाज सेवा एवं मानवता की भावना को समर्पित रहा उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है बार एसोसिएशन श्रीनगर उनके निधन पर गहराशोक प्रकट करती है शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर दीपक भंडारी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,परमानंद मेठाणी,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भंडारी,सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला,ओम प्रकाश मैठाणी,बलबीर सिंह रौतेलाराजेश जैन,रतन सिंह बिष्ट,नितेश,भारती,गौरव उपाध्याय,आदि शामिल थे।