विजय बहुगुणा / सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की एमबीबीएस बैच 2023 की छात्रा कु. अनन्या शर्मा ने अपनी प्रतिभा और शोध के प्रति समर्पण से संस्थान का मान बढ़ाया है। अनन्या द्वारा ‘नेजल एंथ्रोपोमेट्री एवं इट्स क्लीनिकल इम्प्लीकेशंस’ विषय पर तैयार किया गया शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘जर्नल ऑफ एनाटॉमिकल सोसायटी ऑफ इंडिया’ (Journal of the Anatomical Society of India) में प्रकाशन के लिए स्वीकार कर लिया गया है। यह उपलब्धि न केवल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
पौड़ी जिले के 15 विकासखंडों में तीन साल तक किया गया अध्ययनएनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अनिल द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नियति एरेन के निर्देशन में छात्रा अनन्या शर्मा ने इस शोध को तीन वर्षों में पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने पौड़ी जनपद के सभी 15 विकासखंडों के विभिन्न गाँवों और बाजारों में जाकर महिला एवं पुरुषों की नाक की बनावट और उससे जुड़े विभिन्न मापदंडों का बारीकी से अध्ययन किया।अध्ययन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों की आबादी में नाक की लंबाई, चौड़ाई और संरचनात्मक विशेषताओं में पाए जाने वाले अंतर को वैज्ञानिक रूप से समझना था।
प्लास्टिक सर्जरी से लेकर आपदा में मृतकों की पहचान तक में मददगारडॉ. नियति एरेन ने बताया कि यह शोध चिकित्सा विज्ञान के कई क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित होगा:
प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी: स्थानीय आबादी के शारीरिक स्वरूप के अनुरूप नाक की रिकंस्ट्रक्टिव और कॉस्मेटिक सर्जरी करने में इससे विशेष मदद मिलेगी।फॉरेंसिक साइंस व आपदा प्रबंधन: प्राकृतिक आपदाओं या सड़क दुर्घटनाओं के दौरान कई बार मृतकों की पहचान करना कठिन होता है, ऐसे में यह वैज्ञानिक आंकड़े पहचान की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं।
फॉरेंसिक मेडिसिन के दृष्टिकोण से महिला और पुरुषों के बीच नाक के मापदंडों में अंतर का यह अध्ययन काफी महत्वपूर्ण है।प्राचार्य ने दी बधाई, प्रधानमंत्री के ‘जय अनुसंधान’ मंत्र का उदाहरणमेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत ने छात्रा अनन्या शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी और डॉ. नियति एरेन को इस बड़ी सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जय अनुसंधान’ मंत्र को चरितार्थ करती है। प्राचार्य ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के कार्य संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करेंगे और उन्हें शोध के प्रति प्रेरित करेंगे।