Oplus_16908288
सत्य की गूंज ब्यूरो
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम भराना स्थित गंग नहर के समीप श्री नर्वदेश्वर महादेव आश्रम (ऋण मुक्तेश्वर) में रविवार को भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पीठाधीश्वर वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँची कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 151 कन्याओं का पूजन किया गया, जिसके उपरांत उन्हें प्रसाद वितरित किया गया तथा पठन-पाठन के लिए कॉपियाँ व पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी श्री फलारी जी महाराज ने कहा कि आज के बच्चे ही आने वाले समय के राष्ट्र कर्णधार हैं, इसलिए आवश्यक है कि हम उन्हें बचपन से ही भारतीय संस्कृति और सनातनी संस्कार प्रदान करें।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री आशीष कृष्णान्दाचार्य जी महाराज सहित कई विशिष्ट अतिथि और पदाधिकारी उपस्थित रहे:
प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता: जीतेश, मनोज, सुमित, शुभमजीत, नीरज कुमार, कुलदीप, धर्मेन्द्र, अनंत, वैभव कौशिक, मनवीर, प्रशांत, गजेंद्र, जय प्रकाश, योगेंद्र शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, विजय, मोहित, पंकज, नीरज, हरवीर सिंह, विमलेश, सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अमित और सुरेंद्र आदि।क्षेत्रीय गणमान्य: सुमित (एडवोकेट), अंकित, कैप्टन खेम चंद, प्यारे लाल, प्रमोद (नेता जी), प्रमोद गिरी, आजाद, पवन गुरु जी, डिप्टी, रोहित, मनीषा, सीलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में ज्योतिषाचार्य एवं कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय तथा आश्रम के पीठाधीश्वर वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज ने पधारे हुए सभी अतिथियों, ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।