विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
देवप्रयाग(ब्यूरो)। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए चौरिखाल–सिरवाड़ी–काण्डा मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया है। राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की कुल लंबाई 4.50 किलोमीटर है, जिसके निर्माण पर शासन द्वारा ₹180.90 लाख की लागत खर्च की जाएगी।आवागमन होगा सुगम, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गतिइस मोटर मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को आवागमन की बेहद बेहतर और सुलभ सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, दूरदराज के स्थानीय गांवों को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादों के परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को एक नई मजबूती मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम प्रमुख जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत ज्येष्ठ प्रमुख जगत नारायण रतूड़ी कमलेश कंडारी विनोद रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने और निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।