विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ-साथ हमारी राष्ट्रीय एकता एवं गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को श्रीनगर और श्रीकोट में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया।
श्रीकोट पंप से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज तक पहुँची यात्रायह भव्य तिरंगा यात्रा सुबह साढ़े सात बजे श्रीकोट पंप से आरंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए मेडिकल कॉलेज तक पहुँची, जहाँ इसका समापन कॉलेज के प्रेक्षागृह में हुआ। यात्रा में श्रीनगर नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति नारों के बीच विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया यात्रा में श्रीनगर नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
।शहीदों पर होगी निबंध प्रतियोगिता और दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथइस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया है, और उनकी इस गाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है
बोले, निबंध प्रतियोगिता से शहीदों की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा शिक्षा विभाग, तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक, हर घर पर लहराएं तिरंगा: डॉ. धन सिंह रावत। उन्होंने घोषणा की कि शिक्षा विभाग जल्द ही पूरे प्रदेश में शहीदों की जीवनी पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित करेगा।इसके साथ ही, प्रधानमंत्री के आह्वान पर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों व समुदायों में नशा उन्मूलन के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत ने सभी छात्र-छात्राओं और युवाओं को उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक, हर घर पर लहराएं तिरंगा: डॉ. धन सिंह रावत।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत, तहसीलदार दीपक भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत, मुकेश बहुगुणा, मुकेश काला, प्रो. विनिता रावत, प्रो. दीपा हटवाल, प्रो. अनिल द्विवेदी, डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. बी.पी. नैथानी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, गणेश भट्ट, यशीश रावत, अतुल उनियाल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और तमाम भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।