Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-नोएडा के प्रमुख बॉर्डर पर सख्ती
  • उत्तर प्रदेश

दिल्ली-नोएडा के प्रमुख बॉर्डर पर सख्ती

सत्य की गूंज February 21, 2024 1 minute read
up

नोएडा। किसानों के दिल्ली कूच के आशंका के मद्देनजर सुबह से दिल्ली-नोएडा के सभी प्रमुख बॉर्डर पर सख्ती रही। दिल्ली पुलिस की सख्ती से सेक्टर-14ए स्थित चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर पर व्यस्त समय में यातायात का दबाव रहा। सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच दिल्ली जाने वालों को परेशानी का हुई। दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री जाने वालों को दिल्ली पहुंचने से पहले मशक्कत करनी पड़ी। किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर 13 फरवरी से नोएडा-दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली-नोएडा के सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड के साथ जर्सी बैरियर लगाए हैं। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

दिल्ली कूच के आह्वान के कारण नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुबह से दिल्ली पुलिस की सतर्कता रही। सुबह सात बजे से दिल्ली और नोएडा पुलिस के जवान किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए तैयार दिखे। बैरिकेड के साथ पुलिस की मुस्तैदी से दलित प्रेरणा स्थल, कालिंदी कुंज पर चेकिंग से ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन व डीएनडी फ्लाईवे पर चेकिंग से टोल प्लाजा लूप तक जाम रहा। पुलिस को आशंका है कि किसान राजधानी में बस, कार आदि वाहनों के जरिये भी प्रवेश कर सकते हैं। इसके कारण खासतौर से कार पर किसान संगठन का झंडा, स्टीकर बैनर, पोस्टर, पटका और टोपी पहने कार्यकर्ताओं पर विशेष नजर रही है। संदिग्ध वाहन को चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। शक होने पर तलाशी ली जाती है। हालांकि देर शाम तक बड़ी संख्या में कोई भी किसान गुट नहीं आए। हालांकि, दोपहर 11 बजे के बाद स्थिति सामान्य रही। विकास सिंह का कहना है कि दलित प्रेरणा स्थल से चिल्ला बॉर्डर तक ट्रैफिक का दबाव रहने के कारण दिल्ली पहुंचने में देरी हुई। वहीं अमन शर्मा ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन के कारण बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो से दिल्ली तक का सफर तय किया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार सेक्टर-94 कमांड कंट्रोल रूम से कैमरे के जरिये नजर रखी जा रही है। चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली की ओर जा रही बायीं साइड की एक लेन व दाएं साइड की एक लेन पर सड़क किनारे बैरिकेड लगाए जाने के कारण वाहन चालकों को दिल्ली जाने के लिए कम लेन मिलती है। बॉर्डर से पहले दलित प्रेरणा स्थल से चिल्ला बॉर्डर ट्रैफिक रेंगता रहता है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपने घरों से डेढ़ से दो घंटे पहले निकलना पड़ा।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर 5 दिनों का लगा ब्रेक
Next: 10 महीने में 9 करोड़ से अधिक की शराब बिकी

Related Stories

Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
#SatpalMaharaj #DryPort #Banbasa #NepalBorder #SatyaKiGunj #ChampawatNews #UttarakhandRoadways #TradeAndCommerce #NationalHighway09
  • उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण; व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई रफ्तार

सत्य की गूंज October 4, 2026 0
IMG-20260701-WA0076
  • उत्तर प्रदेश

​सिकंदराबाद: नर्मदेश्वर महादेव आश्रम पर होगी चारों वेदों की स्थापना, 1108 सत्यनारायण कथाओं के साथ बनेगा इतिहास

सत्य की गूंज July 1, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला
  • गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
  • बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन
  • पौड़ी के उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा: अब स्थानीय स्तर पर कम और किफायती दरों पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-07 at 16.03.32
  • उत्तराखंड

​दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: जनपदभर से लिए गए खाद्य सामग्री के 92 नमूने, जाँच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

सत्य की गूंज November 7, 2026 0
IMG-20261106-WA0316
  • उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी और राज्य आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज November 6, 2026 0
IMG-20261102-WA0222
  • उत्तराखंड

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: फणीन्द्र नाथ शर्मा; रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा बैठकों में चुनावी तैयारियों और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तर प्रदेश

बच्चे हैं आने वाले समय के कर्णधार, इन्हें दें सनातनी संस्कार: वेद मूर्ति स्वामी श्री फलारी जी महाराज; भराना में 151 कन्याओं का हुआ भव्य पूजन

सत्य की गूंज November 2, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.