Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • डेंगू की रोकथाम के लिए गंभीरता से करें कार्य- जिलाधिकारी
  • उत्तराखंड

डेंगू की रोकथाम के लिए गंभीरता से करें कार्य- जिलाधिकारी

सत्य की गूंज July 9, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-07-09 at 5.12.51 PM

पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो)। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने डेंगू की रोकथाम हेतु समस्त नगर निकाय व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम कोटद्वार, श्रीनगर, नगर पालिका जोंक तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में डेंगू-मलेरिया की अधिक संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले अधिक आए हैं उन क्षेत्रों में ध्यान देते हुए रोकथाम की कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने समस्त निकाय (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत) तथा स्वास्थ्य विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में सभी घरों और अन्य सरकारी व गैर सरकारी भवनों का मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए वहां गंदगी व जलभराव की स्थिति बनी रहती है तो उसे तत्काल ठीक करें। उन्होंने कहा कि आमजनमानस को जागरूक करते हुए अपने आस-पास पानी जमा न होने दें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि लोगों के घरों में लगे गमलों, प्लास्टिक व रबड़ के टायर-डिब्बों सहित अन्य में जमा पानी को खाली करायें। उन्होंने कहा कि बताये जाने के बावजूद भी बार-बार लापरवाही करता है तो उसका अधिनियम के अन्तर्गत चालान करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी नगर निकाय को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई, कूड़े का जल्दी निस्तारण और पानी की निकासी दुरस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी जगह डेंगू-मलेरिया के ईलाज की पर्याप्त व्यवस्था करें और यदि कोई गंभीर मामला आता है तो उसका समुचित ईलाज करें। इसके साथ ही विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी डेंगू-मलेरिया से बचाव के प्रति पोस्टर व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक करें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी व समस्त उपजिलाधिकारी व नगर निकाय के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पौडी पुलिस ने स्कूलों में चलाया जनजागरुकता अभियान
Next: पुलिस ने स्कूली छात्राओं को दी नये कानून की जानकारी

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.