Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां पूर्ण
  • उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां पूर्ण

सत्य की गूंज June 3, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-03 at 3.08.54 PM

उत्तरकाशी(ब्यूरो)। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान की मतगणना कल 04/06/2024 को सम्पन्न होने जा रही है, मतगणना को सुरक्षित, शान्ति पूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा आज पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में मतगणना के सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुये मतगणना ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान उनके द्वारा समस्त पुलिस बल को चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करते हुये कानून एवं शान्ति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के निर्देश दिये गये। फोर्स को ब्रीफ करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि मतगणना के लिए इस बार सुरक्षा की तीन लेयर तैयार की गयी हैं, जिसमें इनर कॉर्डन में पैरामिलेट्री फोर्स, मीडिल कॉर्डन में पीएसी/आईआरबी बल के साथ-साथ पुलिस व अभिसूचना इकाई को तैनात किया गया है जबकि आउटर कॉर्डन की सुरक्षा की जिम्मेदारी जनपदीय पुलिस को सौंपी गयी है। सुरक्षा की दृष्टि स मतगणना स्थल के बाहर 100 मीटर की परिधि में वाहनों/यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रखी गयी है, मतगणना स्थल में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, शस्त्र, नुकीली धातु व ज्वलनशील पदार्थ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। सभी को मतगणना के दौरान ड्यूटी पर सतर्क रह कर अतिरिक्त सावधानियाँ बरतने, मतगणना स्थल व उसके आस पास के दायरे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश न करने तथा मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को जाने की अनुमति दिये जाने के निर्देश दिये गये। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना परिसर एवं मतगणना कक्ष में मोबाईल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित है, अतः ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा मतगणना कक्ष व परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति किसी भी दशा में अपने साथ मोबाईल फोन नहीं ले जायेगें।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशांत कुमार द्वारा ब्रीफिंग के दौरान फोर्स को बताया गया कि सभी लोग मतगणना ड्यूटी को गम्भीरता से लें, फोर्स का अनुशासन बनाए रखें, मतगणना के दौरान मतगणना स्थल में 100 मीटर परिधि में किये गये यातायात प्रतिबंधित की दृष्टि से विश्वनाथ मन्दिर में आने वाले समस्त यात्री वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क किया जाए तथा वहाँ से यात्रियों को दर्शन हेतु मन्दिर में पैदल मार्ग से भेजा जाए, इसी प्रकार से राजनैतिक एजेंट व कार्यकर्ताओं के वाहनों को भी रामलीला मैदान में सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराया जाए। ब्रीफिंग के दौरान निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ द्वारा बताया गया कि कल मतगणना के दौरान रुट व्यवस्था व पार्किंग के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

ब्रीफिंग के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना बृजमोहन गुसांई, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार, प्रभारी चुनाव सेल निरीक्षक मनोज असवाल, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटद्वार पुलिस ने गोदाम में हुई चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठ होकर ड्यूटी करने हेतु दिये निर्देश

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.