सत्य की गूंज
उत्तरकाशी(ब्यूरो) । चारधाम यात्रा-2026 के सुगम तथा सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में चौकी डामटा पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की तड़के को जनपद के प्रवेश बैरियर डामटा पर चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07DQ8361 (एवेंजर) से स्मैक की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 9.37 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम
▪️ उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट — चौकी प्रभारी डामटा▪️ कांस्टेबल रणवीर राय▪️ कांस्टेबल कुलवीर सिंहपुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है, नशे के अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जा रहा है।