Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के सभागार में ली बैठक
  • उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के सभागार में ली बैठक

सत्य की गूंज May 8, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-08 at 12.25.19 PM

श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बेस चिकित्सालय श्रीकोट के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक में नगर निगम, पेयजल, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी उनकी जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनपद क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पेयजल, सीसीटीवी, शौचालय, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए श्रीनगर में कन्ट्रोल रुम स्थापित करें । साथ ही पार्किंग स्थलों के पास मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने लैण्डस्लाईड को देखते हुए लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर बड़े आकार के चेतावनी साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये हैं ताकि ट्रेफिक को समय रहते वैकल्पिक मार्ग पर डाइवर्ट किया जा सके। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग से गुरजने वाले प्रत्येक वाहन चालक का एल्कोहॉलिक टेस्ट व वाहन संचालन की समयावधि पर विशेष बल दिये जाने को कहा। जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय श्रीकोट के सीएमएस को निर्देश दिये कि वे एक्सीडेंटल केस व कार्डियक मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग के होटलों, ढाबों, मिष्ठान दुकानों आदि का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेस अस्पताल श्रीकोट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल की सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडरों को चालू अवस्था में रखना सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने श्रीकोट व श्रीनगर मार्ग पर स्थापित विभिन्न पेयजल टैंकों, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य का जायजा भी लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पेयजल टैंकों को चेक करते हुए पानी का सैंपल लिया। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को नियमित रूप से पेयजल टैंकों की सफाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने शहर में कूड़ेदान लगाने व साफ-सफाई करने के निर्देश नगर निगम को दिये। बैठक में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंद्र मोहन सिंह, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, जल निगम दीक्षा नौटियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस की मांग रुपेन्द्र सिंह नेगी को मेयर प्रत्याशी बनाने की
Next: प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने सभाला विवि मंडी कुलपति का कार्यभार

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.