Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड पुलिस की 20वीं शूटिंग प्रतियोगिता का श्रीनगर में किया गया आयोजन
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड पुलिस की 20वीं शूटिंग प्रतियोगिता का श्रीनगर में किया गया आयोजन

सत्य की गूंज May 22, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-05-22 at 5.44.32 PM

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के श्रीनगर स्थित एसएसबी के केदार फायरिंग रेंज में 20वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राईफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2024 का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ की घोषणा की गई। श्री नगन्याल द्वारा समस्त जनपद वाहनियों के टीम मैनेजरों का परिचय प्राप्त करने के बाद खेल प्रतिभागियों द्वारा मंच पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र को सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी आयोजन सचिव लोकेश्वर सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मियों को शस्त्र संचालन में कुशल होना चाहिए। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत रहे, इसके लिए उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जनपद पुलिस का सौभाग्य है कि 20वीं अंतर जनपदीय/वाहिनी राइफल एवं रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की जिम्मेदारी पौड़ी जनपद को प्राप्त हुई है। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। सभी प्रतिभागियों को अपनी दक्षता, निपुणता एवं खेल भावना का परिचय देते हुये खेलों के दौरान उच्चस्तर का अनुशासन बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि करन सिंह नगन्याल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वेपन्स पुलिस फोर्स का एक महत्वपूर्ण अंग है और शूटिंग प्रतियोगिता खेल का एक अहम हिस्सा है। शूटिंग प्रतियोगिता में सुरक्षा के साथ-साथ मजबूत पकड़ एवं एकाग्र मन होना चाहिये तभी प्रतिभागी कुशल फायरर बन सकता है। शूटिंग प्रतियोगिता में पुलिस के अच्छे शूटर आगे आयेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करेंगे। समस्त जनपदों एवं वाहिनियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद पुलिस की 07, पीएसी एवं वाहिनीयों की-05, एटीएस-01 कुल 13 टीमों के लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रोटरी ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 140 प्रतिभागियों ने भाग लेने की दी स्वीकृति
Next: जिलाधिकारी ने शैक्षिक सत्र 2024-25 हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों पर की चर्चा

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.